विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : social media
विराट कोहली ने कहा, अगर मेरे जीवन में अनुष्का नहीं होती तो शायद मेरे पास 'स्पष्टता' नहीं होती। बिल्कुल सही सोच लेती है कि मैं क्या सोच रहा हूं। विराट कोहली ने आगे कहा, 'अनुष्का की समझाई बातें और हमारे बीच हुई चर्चा मुझे हर तरह की नकारात्मकता (नेगेटिविटी) से दूर रखता है। अनुष्का खुद एक ऐसे स्तर पर हैं, जहां उन्हें उस नकारात्मकता से बहुत अधिक जूझना पड़ता है। इसलिए वह मेरी स्तिथि को बहुत अच्छे से समझती हैं और मैं उसकी स्थिति को समझता हूं। अनुष्का हमेशा से हमारे रिश्ते के लिए एक ताकत स्तंभ रही हैं। वह हमेशा से मेरी ताकत रही हैं।