विनोद मेहरा, राजेश खन्ना
- फोटो : Social Media
टैलेंट शो में 10 हजार लोगों को पछाड़ा
साल 1965 में यूनाइटेड निर्माताओं और फिल्मफेयर ने मिलकर एक टैलेंट सर्च प्रोग्राम का आयोजन किया। इस टैलेंट हंट प्रोग्राम में दस हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया था। उस जमाने के मशहूर निर्देशकों जैसे बिमल रॉय, बीआर चोपड़ा, नासिर हुसैन, जीपी सिप्पी, ओम प्रकाश मेहरा और शक्ति सामंत ने इस टैलेंट सर्च प्रोग्राम को जज किया था। प्रतियोगिता इतनी बड़ी थी कि जो भी इस प्रतियोगिता को जीता उसे जज बने उन सभी निर्देशकों की एक-एक फिल्म करने का मौका मिला और साथ ही 12 फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट भी। इस प्रतियोगिता में विनोद मेहरा ने 10 हजार लोगों को हराकर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। सिर्फ 1 नंबर से वो राजेश खन्ना से हार गए।