फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinod Mehra: जब पत्नी ने मीडिया को बताया विनोद मेहरा की जिंदगी में रेखा की मौजूदगी का सच, जानें क्या था मामला

Sun, 30 Oct 2022 11:17 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

30 अक्टूबर 1990 को महज 45 साल की उम्र में विनोद मेहरा ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज उनकी 32वीं पुण्यतिथि पर जानिए उनके लव अफेयर्स के बारे में....
विज्ञापन
vinod mehra, rekha - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विनोद मेहरा...बॉलीवुड का यह चर्चित स्टार न केवल अपनी फिल्मों की वजह बल्कि अपनी निजी जिंदगी के कारण भी काफी सुर्खियों में रहता था। बता दें कि विनोद मेहरा ने एक या दो नहीं बल्कि चार शादियां की थीं। पहली शादी उन्होंने अपनी मां की पसंद से मीना ब्रोका नाम की लड़की से की थी। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद विनोद मेहरा का दिल अपनी हीरोइन बिंदिया गोस्वामी पर आ गया। उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना बिंदिया से शादी कर ली। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी पहली पत्नी मीना ब्रोका को तलाक दे दिया। 

विज्ञापन

दूसरी पत्नी ने दिया धोखा?
विनोद मेहरा और बिंदिया का रिश्ता भी ठीक नहीं चला। इसी बीच बिंदिया गोस्वामी ने विनोद मेहरा को छोड़ निर्देशक जेपी दत्ता से शादी कर ली। बिंदिया के जाने के बाद विनोद मेहरा काफी समय तक सिंगल रहे। हालांकि, विनोद मेहरा और रेखा के बीच अफेयर की खबरों ने उस दौरान खूब सुर्खियां बटोरीं।

विनोद मेहरा की मां ने रेखा को स्वीकार करने से किया इनकार 
यासीर उस्मान की किताब 'रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी' के मुताबिक, विनोद मेहरा ने रेखा से शादी की थी। यह शादी कोलकाता में हुई थी। इसके बाद विनोद मेहरा, रेखा को अपने घर ले गए लेकिन विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा ने रेखा को बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया। रेखा जब विनोद मेहरा के घर पहुंची तो उन्होंने सास के पैर छूने चाहे लेकिन कमला मेहरा ने रेखा को धक्का दे दिया।

ऐसे टूटा रिश्ता
कमला ने रेखा को घर में घुसने नहीं दिया। इस दौरान उन्होंने रेखा को खूब खरी खोटी सुनाई और गालियां दीं। उस वक्त विनोद मेहरा ने रेखा से उनके घर चले जाने के लिए कहा। बाद में यह रिश्ता टूट गया। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकारा नहीं। 

चौथी शादी?
विनोद मेहरा ने रेखा से अलग होने के बाद अभिनेता ने 1988 में किरण नाम की लड़की से शादी कर ली। शादी के दो साल बाद ही उनकी मौत हो गई। विनोद मेहरा के निधन के कुछ समय बाद उनकी पत्नी ने अभिनेता और रेखा के बीच के संबंध को लेकर खुलकर बात की थी और बताया था कि रेखा कैसे अंत तक विनोद मेहरा के जीवन में साथ रही।
विज्ञापन

शादी बाद भी था रेखा से रिश्ता
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो किरण से शादी के बाद भी विनोद मेहरा रेखा के साथ रोमांटिक संबंध में थे। खुद विनोद मेहरा की आखिरी पत्नी किरण ने बताया कि मेरे पति की जिंदगी में जो शख्स आखिरी वक्त तक रहा वह रेखा थी। किरण ने कहा कि रेखा हमारी फैमिली मेंबर की तरह थी। वह एक बेहतरीन इंसान और प्यारी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें