विक्रांत रोणा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'विक्रांत रोणा' रिलीज के बाद बढ़िया प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन वीकएंड के बाद से ही इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने पहले दिन 26.49 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 11.71 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 10.80 करोड़ का कारोबार किया था। पांचवें दिन फिल्म ने चार करोड़ का कलेक्शन किया था और हिंदी की बात करें तो यह मात्र सात लाख रुपये का कलेक्शन कर पाई थी। कन्नड़ में फिल्म ने 10.12 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, छठे दिन यह 3.50 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई है।