कमल हासन ने अपनी फिल्म 'विक्रम' की सफलता के साथ एक बार फिर अपनी स्टार पावर को साबित कर दिया है। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्तों से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी भी यह बॉक्स ऑफिस पर आए दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है। वहीं, अब 'विक्रम' तमिलनाडु में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। विक्रम ने अकेले ही राज्य में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर प्रभास की 'बाहुबली 2' को पीछे कर दिया है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के बाद सक्सेस पार्टी का आयोजन कर फैंस का शुक्रिया अदा किया गया।