फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sai Pallavi: 'कश्मीरी पंडित-मॉब लिंचिंग' पर दिए बयान पर साई पल्लवी ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो शेयर कर कही ये बात

Sat, 18 Jun 2022 10:36 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी इन दिनों अपने एक बयान की वजह से विवादों में घिरी हुई हैं। अभिनेत्री ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'विराट पर्वम' के प्रमोशन के दौरान कश्मीरी पंडितों के लिए कुछ ऐसा कह दिया था, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया। अभिनेत्री ने अपने बयान में कश्मीरी पंडितों के पलायन की तुलना गौरक्षता से की थी। इस बयान के बाद हर तरफ साई की आलोचना हो रही है। ऐसे में अब अभिनेत्री ने इस पूरे विवाद पर अपना बयान जारी किया है और लोगों से माफी मांगी है। 
विज्ञापन

2 of 4
साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया
साई पल्लवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री ने इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। साई ने विवाद पर सफाई देते हुए बताया है कि उनका बयान तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और उन्होंने अपने जवाब में कुछ भी गलत नहीं कहा है। उनके बयान को गलत दिशा में ले जाया गया है और उससे उन्हें बहुत आघात पहुंचा है। 
विज्ञापन

3 of 4
साई पल्लवी की नेटवर्थ - फोटो : instagram/saipallavi.senthamarai
अभिनेत्री ने अपनी सफाई में कहा, 'ऐसा पहली बार हो रहा है जब मैं आप सभी से ऐसे बात कर रही हूं। मैं आपके साथ कुछ स्पष्ट करना चाहती हूं। मैं हमेशा की तरह आज भी आपसे दिल खोलकर बात करने वाली हूं। मैं ये मानती हूं कि मैंने अपनी बात रखने में काफी समय लगा दिया है लेकिन मुझे माफ कर दीजिए। मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया है। लेटेस्ट इंटरव्यू में, मैं सिर्फ इतना कहना चाहती थी कि धर्म के नाम पर कोई भी विवाद गलत चीज है। मैंने तटस्थ रहकर अपना जवाब दिया था। मैं हैरान हूं कि मेरी बातों को इस तरह दिखाया गया है। इंटरव्यू में कही गई बातें गलत तरीक से ली गई हैं।'

विज्ञापन

4 of 4
साई पल्लवी की नेट वर्थ - फोटो : instagram
अभिनेत्री ने इंटरव्यू में कही थी ये बात
साई पल्लवी ने अपने इंटरव्यू में कहा था, 'कश्मीर फाइल्स में दिखाया गया है कि कैसे उस समय कश्मीरी पंडितों को मार दिया गया था। यदि आप इस मुद्दे को एक धार्मिक संघर्ष के रूप में ले रहे हैं, तो हाल ही में एक उदाहरण था जहां एक मुस्लिम पर हमला किया गया था जब वह गायों को ले जाने वाला वाहन चला रहा था, और लोगों ने जय श्री राम का जाप किया। तो फिर क्या हुआ और अब क्या हो रहा है, इसमें अंतर कहां है?' इस बयान ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया। यूजर्स दो भागों में बट गए हैं। जहां एक तरफ कुछ लोग साई पल्लवी का सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स उनपर जमकर भड़क रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें