बॉलीवुड में बहुत से हीरो एक्शन फिल्में करते हैं, लेकिन असल जिंदगी में ऐसे स्टंट से उनका दूर दूर तक वास्ता नहीं होता है। वहीं हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसे कलाकार भी हैं जो पर्दे पर तो जबरदस्त एक्शन करते हीं हैं साथ ही असल जिंदगी में भी उन्होंने इसे अपनी पहचान बनाई है। इसमें अभिनेता विद्युत जामवाल का नाम भी शामिल है। विद्युत फिल्मों के साथ-साथ अपने स्टंट और एक्शन को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।
ब्रूस ली और जैकी चैन की लिस्ट में शामिल हुए विद्युत
अब उनका नाम दुनिया के टॉप मार्शल कलाकारों के लिस्ट में शामिल हो गया है। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका स्क्रीनशॉट साझा किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जय हिंद कलारीपयट्टू'। बता दें कि गूगल की इस लिस्ट में विद्यूत के अलावा जैकी चैन, ब्रूस ली, जेट ली, स्टीवन सीगल जैसे कई लोगों का नाम शामिल है। अब इसे देखते ही उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।