फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidyut Jammwal: एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर हैं विद्युत, तीन साल की उम्र से सीखना शुरू कर दिया था मार्शल आर्ट

Sat, 10 Dec 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सबसे फिट और हैंडसम अभिनेताओं में विद्युत जामवाल का नाम भी शुमार किया जाता है। विद्युत हर साल 10 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। फैंस के बीच विद्युत अपनी बेहरीन फिजीक और खतरनाक स्टंट की वजह से मशहूर हैं। अभिनेता के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
Veena Kapur: दिग्गज अभिनेत्री वीणा कपूर की हुई हत्या! आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

2 of 4
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विद्युत का जन्म साल 1980 में एक आर्मी फैमिली में हुआ था। पिता सेना में थे इस वजह से अभिनेता ने कई शहरों में शिक्षा हासिल की। आपको जानकर हैरानी होगी कि महज तीन साल की उम्र में केरल के पलक्कड़ आश्रम में उन्होंने कलारिपयट्टू सीखना शुरू कर दिया था। इसका संचालन उनकी मां ही किया करती थीं। आगे चलकर उन्होंने मार्शल आर्ट में भी महारत हासिल की। विद्युत अब तक 25 से ज्यादा देशों में लाइव एक्शन शो से लोगों को अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। यही वजह है कि फिल्मों में भी वह अपने एक्शन सीन लाजवाब तरीके से करते हैं।
Photos Of The Day: तेजस्वी का कातिल अंदाज और ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नोरा का हॉट लुक, पढ़ें सेलिब्रिटी अपडेट
विज्ञापन

3 of 4
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में एंट्री से पहले विद्युत ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म 'शक्ति' थी, जो तमिल भाषा में थी। यह साल 2012 में रिलीज हुई थी। इसी साल उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म का नाम 'फोर्स' था, जिसमें जॉन अब्राहम लीड रोल में थे। अपनी पहली ही हिंदी फिल्म से विद्युत ने लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया, जिसकी वजह से उन्हें बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।
Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने शेयर की बचपन की तस्वीर, मां की साड़ी पहन डांस करती नजर आईं एक्ट्रेस
विज्ञापन

4 of 4
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया
'फोर्स' के बाद वह कई फिल्मों में जबरदस्त एक्शन करते नजर आए। 'बुलेट राजा', 'कमांडो', 'कमांडो 2', 'जंगली', 'बादशाहो', 'कमांडो 3', 'खुदा हाफिज' जैसी फिल्मों में वह अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। इसके उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही 'शेर सिंह राणा' और 'क्रैक' में नजर आने वाले हैं। लोगों को इन दोनों ही फिल्मों का लंबे समय से ही इंतजार है। 
Hetal Dave biopic: पर्दे पर उकेरी जाएगी देश की इकलौती महिला सूमो पहवान की कहानी, ये अभिनेत्री निभाएगी किरदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें