विधु विनोद चोपड़ा-कमल हासन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म निर्देशन के 45 साल
विधु विनोद चोपड़ा ने बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म ‘मर्डर एट मंकी हिल’ साल 1978 में बनाई थी। लघु फिल्मों की श्रेणी में ये फिल्म ऑस्कर पुरस्कारों के नामांकन दौर तक पहुंचने में कामयाब रही। इससे गिनें तो विधु को फिल्में बनाते हुए 45 साल पूरे हो रहे हैं। बीती रात यहां हुआ जश्न इस पड़ाव को पाने का ही रहा। खास तौर पर इस मौके पर मौजूद रहे अभिनेता, निर्माता, निर्देशक कमल हासन बताते हैं कि कैसे विधु विनोद चोपड़ा उन्हें लेकर फिल्म ‘सजा ए मौत’ बनाना चाहते थे, बाद में यही रोल फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने किया। एक और किस्सा कमल हासन ने वह भी सुनाया जब विधु एक दूसरी फिल्म की कहानी सुनाने के लिए उनसे वक्त लेकर मिलने पहुंचे थे लेकिन खाना खाने के बाद विधु वहीं होटल में सो गए। और, जो दो घंटे कमल हासन ने कहानी सुनने के लिए रखे थे, वे विधु ने सोकर बिता दिए।