फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: काबिल का पहला गाना रिलीज, ऋतिक-यामी पर होंगे फिदा

Thu, 08 Dec 2016 03:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
क्या आपने फिल्म 'काबिल' का नया गाना देखा ? नहीं तो देख लीजिए, ये गाना आपके प्यार की परिभाषा को बदल देगा। 'काबिल हूं' नाम का ये गाना ऋतिक रोशन और यामी गौतम पर फिल्माया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

VIDEO: 'काबिल' का ये गाना बदल देगा आपके प्यार की परिभाषा

2 of 6
इस गाने के जरिए बताया गया है कि प्यार को इजहार करने के लिए आपको ना तो आंखों की जरूरत है और ना ही एक दूसरे को देखने की। फिल्म में ऋतिक और यमी नेत्रहीन का किरदार निभा रहे हैं जो एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। भावों के जरिए जिस तरह से दोनों प्यार का इजहार करते हुए दिखते हैं वो आपके दिल को सुकून देगा।
विज्ञापन

VIDEO: 'काबिल' का ये गाना बदल देगा आपके प्यार की परिभाषा

इस गाने को जुबिन नौटियाल और पलक मुच्छल ने गाया है और ये इतना खूबसूरत है कि आप इसे सुनते ही रह जाएंगे। यकीनन ये गाना इस बार चार्टबस्टर्स में शुमार होगा।

आप इस गाने को इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं:

VIDEO: 'काबिल' का ये गाना बदल देगा आपके प्यार की परिभाषा

4 of 6
'काबिल' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी एक ऐसे नेत्रहीन व्यक्ति की कहानी है जिसकी जिंदगी में एक भयानक हादसे के बाद सब बदल जाता है और वो बदला लेने की ठान लेता है। फिल्म में उर्वशी रौतेला और रोनित रॉय भी हैं।
विज्ञापन

VIDEO: 'काबिल' का ये गाना बदल देगा आपके प्यार की परिभाषा

5 of 6
'काबिल' को ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की रिलीज डेट शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' के साथ क्लैश कर रही है और इसी को लेकर राकेश रोशन और शाहरुख खान के बीच तनातनी की खबरें भी आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

VIDEO: 'काबिल' का ये गाना बदल देगा आपके प्यार की परिभाषा

6 of 6
kaabil
एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में राकेश रोशन ने कहा कि उन्होंने जनवरी में इसलिए फिल्म रिलीज करने का फैसला किया क्योंकि उस वक्त कोई फिल्म रिलीज नहीं हो ही थी। बाद में पता चला कि शाहरुख भी तभी अपनी फिल्म रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं। राकेश रोशन इस बाद से हैरान हैं कि आपसी सुलह करने के बाद भी शाहरुख ने दोबारा उसी रिलीज डेट को क्यों चुना जिस दिन 'काबिल' रिलीज हो रही है ? लेकिन अब देखना ये है कि इस विवाद का अंत कब और कैसा होगा ?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें