आमिर खान की अपकमिंग मूवी 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में उनकी को-एक्ट्रेस कटरीना ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट कर उन्हें बधाई दी। वीडियो इसी फिल्म के गाने के डांस रिहर्सल के दौरान का है। वीडियो शेयर करते हुए कटरीना लिखतीं हैं, 'हैप्पी-हैप्पी बर्थ-डे आमिर खान…आप इस साल ऐसे ही डांस करते रहें और इंस्टाग्राम पर आपका स्वागत है।’