फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WIFE किरण नहीं बल्कि इन्होंने आमिर खान को किया सबसे पहले विश, आधी रात को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

Thu, 15 Mar 2018 08:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बुधवार का दिन आमिर खान के लिए बेहद खास था। आज बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपना 53वां जन्मदिन मना रहे थे। जोधपुर में अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर वे आज बर्थडे सेलीब्रेट करने के लिए मुंबई पहुंचे। जहां आमिर को रिसीव करने के लिए उनकी पत्नी किरण राव एयपोर्ट पहुंचीं थी। जहां दोनों की KISS करती हुईं तस्वीरें जमकर वायरल हुईं। मगर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आमिर का सबसे पहले पत्नी किरण राव ने नहीं बल्कि किसी और ने सबसे पहले जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अगली स्लाइड में जानिए उस शख्स के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
असल में आमिर खान को उनके जन्मदिन पर सबसे पहले बधाई ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ के को-स्टार अमिताभ बच्चन ने दी। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद आमिर खान ने किया। आज दोपहर मीडिया से बात करते हुए आमिर खान ने बताया, ‘अमित जी वो पहले इंसान थे, जिन्होंने मुझे बधाई दी थी।’
विज्ञापन

3 of 4
आमिर खान ने डीएनए को दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि वो अमिताभ बच्चन के साथ अपनी पहली फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। आमिर खान के अनुसार, ‘बच्चन साहब के साथ काम करना मेरे लिए सपने जैसा है। मैं उनके जैसे महान कलाकार के साथ काम करके बहुत खुश हूं। वो इस उम्र में भी जिस तरह की मेहनत करते हैं, उससे हम जैसे कलाकारों को प्रेरणा मिलती है। मैं तो यही कहना चाहूंगा कि ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ के साथ मेरा सपना पूरा हो गया है।’
विज्ञापन

4 of 4
हालांकि आमिर खान ने पत्नी किरण राव के साथ मुंबई स्थित अपने घर पर मीडिया के बीच बर्थडे केक भी कट किया। बताते चलें कि अपने 53वें बर्थडे के मौके पर आमिर ने इंस्टाग्राम पर भी डेब्यू कर लिया है। इंस्टाग्राम पर एक ही दिन में एक्टर के फॉलोवर्स की संख्या 2 लाख 50 हजार तक हो गई है। चर्चा है कि पत्नी किरण राव ने ही आमिर को इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने का सुझाव दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें