फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: आइरा खान ने ब्वॉयफ्रेंड संग साझा किया प्यारा वीडियो, कहा- तुम सहारा हो...'

Mon, 31 May 2021 11:40 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आइरा खान और नुपूर शिखरे - फोटो : Insatagram- @khan.ira
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आइरा खान अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वो कभी अपनी तस्वीरों के चलते सुर्खियों में छा जाती हैं तो कभी अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। सोशल मीडिया पर आइरा की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और यही वजह है कि वो कुछ भी पोस्ट करती हैं तो वो वायरल हो जाता है। पिछले दिनों आइरा अपने नाम को लेकर भी चर्चा में आ गई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नाम का सही उच्चारण लोगों को बताया था। आमिर की बेटी ने कहा था कि उनका नाम आइरा है, इरा नहीं। अब उनके नाम का किसी ने गलत उच्चारण किया तो वो उनसे पांच हजार रुपये जुर्माना लेंगी। लेकिन इस बार आइरा किसी और वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, अब आइरा खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और अपने ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे के साथ ही कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आइरा खान और नुपूर शिखरे - फोटो : Insatagram- @khan.ira
आइरा खान ने सोमवार यानी 31 मई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को उन्होंने अपने और नुपुर शिखारे के साथ की तस्वीरों को जोड़कर बनाया है। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कपल एक-दूसरे के साथ कितना खुश है। अपनी इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'तुम मेरे एंकर हो। फील स्टूपिड। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं क्यूटी!'

विज्ञापन

3 of 5
आइरा खान और नुपूर शिखरे - फोटो : Insatagram- @khan.ira
आइरा के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए नुपुर शिखारे ने लिखा, 'मैं भी तुमसे प्यार करता हूं।' इसके अलावा पोस्ट पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी हॉर्ट इमोजी बनाकर कमेंट किया है। नुपुर शिखारे ने भी सेम पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।

4 of 5
आइरा खान और नुपूर शिखरे - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इस साल वैलेंटाइन डे पर आइरा खान ने अपने और नुपुर शिखारे के रिश्ते को आधिकारिक तौर पर कबूला था। आइरा खान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नुपुर शिखारे के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'तुम्हारे साथ और तुमसे प्रॉमिस करना गर्व की बात है।' आइरा खान की इस पोस्ट के जवाब में नुपुर शिखारे ने उनको 'आई लव यू' लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आइरा खान - फोटो : instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो आइरा को एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने साल 2019 में बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने एक नाटक का निर्देशन किया था जिसका नाम 'यूरिपिड्स मेडिया' था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें