जया बच्चन-ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ऐश्वर्या राय, बच्चन फैमिली की लाडली बहू हैं। ससुर अमिताभ से उनकी बेहतरीन बॉन्डिंग है, यह बताने की जरूरत नहीं। वह उन्हें बिल्कुल अपनी बेटी श्वेता की तरह ट्रीट करते हैं। जया बच्चन ने शो के दौरान कहा था, 'अमित जी ने जिस मिनट ऐश्वर्या को देखा तो उन्हें लगा कि श्वेता फिर से घर आ गई। उनकी आंखें चमक उठी थी। श्वेता ने जो जगह खाली छोड़ी थी उसे ऐश्वर्या ने भर दी'। जया ने आगे कहा था, 'वह बहुत प्यारी हैं और मैं उन्हें बहुत प्यार करती हूं। वह एक बहुत बड़ी स्टार हैं और परिवार में बहुत अच्छी तरह फिट हो गई हैं'।