विक्की कौशल
विक्की कौशल का कहना है कि लोगों को यह एहसास नहीं है कि अगर मैंने 10 ऑडिशन क्रैक किए हैं, तो मैं वास्तव में 1,000 ऑडिशन में असफल रहा हूं। मुझे हजार ऑडिशन में रिजेक्ट कर दिया गया, लेकिन मैं 10 में चयनित हुआ। उन्होंने कहा कि जो दिखता है वह सिर्फ 10 ऑडिशन होते हैं, जिसमें आप सफल होते हैं। लोगों को लगता है कि इसे तो चीजें आसानी से मिल गईं। उन्होंने कहा कि मेरे पास कोई विकल्प नहीं था... मुझे पता था कि मेरे पास कोई सुरक्षा जाल नहीं है और अगर मैं यहां से गिरता हूं, तो सीधे जमीन पर गिरूंगा। उन्होंने कहा कि ऐसे में प्लान बी न होने से भी आपको काफी ताकत मिलती है। हालांकि, अपनी फिल्म और इंटरव्यू के साथ ही विक्की कौशल कैटरीना कैफ के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं।