अमेजन के ओटीटी प्राइम वीडियो ने धर्मा प्रोडक्शंस और लियो मीडिया कलेक्टिव के साथ मिलकर एक नई फिल्म का निर्माण करने का एलान किया है। प्राइम वीडियो इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म ‘रामसेतु’ के निर्माण में भी शुरू से ही जुड़ा रहा। अब ओटीटी ने सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए बनने जा रही इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल पर दांव लगाया है। फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी करेंगे। फिल्म अगले साल मानसून में रिलीज होगी।