फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan Controversy: विहिप और आरएसएस को बेशर्म रंग के टाइटल पर आपत्ति, कहा- गाने से कुछ सीन तुरंत हटाएं

Fri, 16 Dec 2022 01:41 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बेशर्म रंग - फोटो : social media
फिल्म पठान को लेकर इन दिनों जमकर कन्ट्रोवर्सी चल रही है। फिल्म का गाना भले ही कुछ लोगों को पसंद आया हो लेकिन हिंदू महासभा ने इस गाने को सिरे से नकार दिया है। सभी को दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग पर आपत्ति है। इसी बीच विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि है कि हिंदू सोसाइटी इस तरह की फिल्म को कभी स्वीकार नहीं करेगी।
विज्ञापन

2 of 4
बेशर्म रंग - फोटो : social media
विश्व हिंदू परिषद ने सरेआम कहा है कि हिंदू सोसायटी में इस तरह की फिल्में कभी स्वीकार नहीं की जाएगी। सिर्फ इतना ही नहीं परिषद ने इस गाने को एडिट करने की हिदायत दी है। उनका कहना है कि गाने में से दीपिका के भगवा रंग का आउटफिट हटाया जाए और कुछ सीन्स भी काटे जाएं। विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने अपने बयान में भगवा को बेशर्म बताते हुए बेहूदा और आपत्तिजनक किस्म की एक्टीविटी करना, एंटी हिंदू मानसिकता की हद बताया। 

इसे भी पढ़ें- KRK: 'गोविंदा नाम मेरा' के बहाने केआरके ने करण जौहर को फिर लिया आड़े हाथों, बोले- ब्रह्मास्त्र के बाद तो...
विज्ञापन

3 of 4
बेशर्म रंग - फोटो : social media
विनोद बंसल ने अपने बयान में मेकर्स को खूब सुनाया और कहा कि इस गाने में होने वाले जरूरी बदलाव तत्काल रूप से किए जाएं और तुरंत आपत्तिजनक सीन हटाएं जाएं। विश्व हिंदू परिषद के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस ने कहा कि गाने के कुछ सीन देखने लायक या बड़े पर्दे पर दिखाने लायक नहीं है। उन सीन्स पर तत्काल रोक लगानी चाहिए। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने इस फिल्म के गाने बेशर्म रंग पर भी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

4 of 4
बेशर्म रंग - फोटो : social media
बता दें कि मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि फिल्म पठान के गाने में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के कपड़े और वेशभूषा बेहद आपत्तिजनक है, इसीलिए इसे मध्यप्रदेश में रिलीज करने की अनुमति न दी जाए। 12 दिसंबर को इस फिल्म का गाना रिलीज हुआ था तब से लोग दीपिका की भगवा रंग की बिकिनी और गाने के बोल्ड सीन्स से लोग काफी आहत हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें