रॉनी स्क्रूवाला
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रॉनी स्क्रूवाला की कंपनी आरएसवीपी की इन दिनों फिल्मों की लाइन लगी हुई है, इन फिल्मों में ‘कैप्टन इंडिया’, ‘सितारा’, 'रश्मि रॉकेट', 'सैम मानेकशॉ', 'तेजस', 'पिप्पा', ‘डिस्पैच’, ‘ककुड़ा’ और ‘मिशन मजनू’ जैसी फिल्में शामिल हैं। फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ की प्लानिंग रॉनी ने आदित्य धर के साथ हिट फिल्म ‘उरी’ के साथ ही कर दी थी और इस फिल्म को एक पौराणिक काल्पनिक कथा के रूप में बनाने का फैसला दोनों ने मिलकर लिया था। उस समय फिल्म का जो बजट तय हुआ था, उसका बड़ा हिस्सा फिल्म के प्री प्रोडक्शन में ही खर्च हो चुका है जबकि फिल्म की शूटिंग अभी शुरू भी नहीं हुई है।