फिल्म 'ब्लैक' में रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन का किस
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और ब्लॉग के जरिए कई बातों का खुलासा करते रहते हैं। उन्होंने अपने हालिया ब्लॉग में अपने घर के पानी के किल्लत के बारे में लिखा है। उन्होंने लिखा कि जब वो सुबह उठे तो पानी नहीं आ रहा था जिस कारण पूरा दिन परेशानी में बीता। अमिताभ ने इस घरेलू समस्या को अपने फैंस को बताने के लिए उनसे माफी भी मांगी। उन्होंने अपने फैंस से माफी मांगते हुए कहा, 'ओह डियर, इस घरेलू समस्या में आपको शामिल करने के लिए मैं माफी चाहता हूं। ठीक है, अब नहीं बोलूंगा...। आज का दिन मुश्किल भरा रहा।' वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुराने फिल्मों की यादों को भी साझा करते रहते हैं।