फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजेदार: विक्की कौशल ने नए लुक में साझा की तस्वीर, फैंस बोले- कटरीना जी को नमस्ते कहना हमारा

Wed, 09 Jun 2021 09:36 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को लेकर इंडस्ट्री में लंबे समय से चर्चा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। दोनों ने इस मामले पर अभी तक चुप्पी साध रखी है। लेकिन प्यार और तकरार छुपाए नहीं छुपता है। ऐसा ही कुछ विक्की कौशल और कटरीना कैफ के साथ भी हुआ। हाल ही में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने यह खुलासा किया है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसा सिर्फ हर्षवर्धन का नहीं बल्कि विक्की और कटरीना के फैंस का भी कहना है कि दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। भला कोई ऐसा मानें भी क्यों ना, अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों एक साथ पार्टी करते हुए भी कैप्चर किए जाते हैं। इसी बीच दोनों एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

क्या है विक्की और कटरीना के सुर्खियों में आने की वजह?
दरअसल, विक्की ने इंस्टाग्राम से एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है और साथ ही एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। विक्की का मजेदार पोस्ट तो वायरल हो ही रहा है, इसके साथ ही उनका लुक देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। विक्की का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है और एक ट्रेंडिंग खबर बन गया है।
विज्ञापन

2 of 5
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह अपने नए हेयर-कट के साथ नजर आ रहे हैं। उनके इस न्यू हेयरकट को देखकर फैंस हैरान होने के साथ-साथ खुश नजर आ रहे हैं। लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और खूब प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर के साथ-साथ विक्की ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है, 'बाल मत काटो ... अरे।' तस्वीर में आप देख सकते हैं कि विक्की आंख मरते नजर आ रहे हैं और उनकी ये सेल्फी सलून की लग रही है। विक्की की इस तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ कई सितारे भी कमेंट कर रहे हैं। वहीं विक्की के फैंस के साथ कटरीना के फैंस भी जुड़ गए हैं।
 

 

4 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : Instagram
डॉली सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अरे बाबा क्या कर रहे हो।' वहीं मिर्जापुर फेम आसिफ खान ने मजेदार अंदाज में लिखा, 'मैं तुमको मारूंगा।' विक्की के एक फैन ने लिखा, 'विक्की यू आर द बेस्ट।' वहीं अन्य यूजर ने तो लिख डाला, 'कटरीना जी को हमारा नमस्ते बोल देना, जीजू।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि कटरीना और विक्की की लव स्टोरी ने तूल तब पकड़ा जब कॉफी विद करण के आखिरी सीजन में एक सवाल के जवाब ने कटरीना ने कहा कि उनकी जोड़ी विक्की कौशल के साथ अच्छी लगेगी। इस पर विक्की ने कहा कि मुझे हैरानी है कि वो मेरी अस्तित्व के बारे में जानती हैं। बस फिर इसके आगे तो सब जानते ही हैं। वहीं विक्की के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' 'सैम बहादुर' और 'ऊधम सिंह' में नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें