फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर विकी कौशल ने शेयर किया बचपन का फोटो, भाई बोला- 'यार मतलब हद होती है..'

Mon, 19 Aug 2019 08:54 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विकी कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। वो अपने फैंस के लिए अपने फोटोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में अब विकी ने अपने एक बचपन की फोटो शेयर की है। इस फोटो पर वैसे तो कई कमेंट्स आ रहे हैं लेकिन विकी के भाई सनी ने भी एक बेहद मजेदार कमेंट किया है। वहीं विकी ने उसका जवाब भी दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
विकी कौशल के फोटो पर कमेंट्स - फोटो : सोशल मीडिया
विकी ने इंस्टाग्राम पर आज (19 अगस्त) को अपने बचपन का फोटो पोस्ट करते हुए खुद को फ्रिज का आलू बताया। बेहद क्यूट दिखने वाले विकी की फोटो पर कई कमेंट्स और लाइक्स आए हैं। ऐसे में विकी के भाई सनी ने भी कमेंट करते हुए लिखा- यार मतलब हद होती है कॉम्प्लीमेंट फेच करने की... हॉट तो तू है.. अब क्यूटनेटस का भी खाता खोलेगा क्या.. ?
विज्ञापन

3 of 6
Vicky Kaushal - फोटो : Social Media
सनी के इस कमेंट पर विकी भी उन्हें मजाकिया लहजे में घर वापस आने की धमकी दे रहे हैं। फोटो पर आम यूजर्स के साथ ही सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में शानू शर्मा और मसाबा गुप्ता ने भी कमेंट किया है।
 

4 of 6
विकी कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि विकी के पहले भी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। कुछ वक्त पहले ही विकी ने एक शर्टलैस फोटो शेयर किया था। इस फोटो पर विकी के फीमेल फैंस ने खूब कमेंट किए थे। 

पढ़ें:इस नए प्रोजेक्ट में एक साथ दिखेंगे नोरा- विकी, दोनों एक्टर्स ने कही ये बात
विज्ञापन

5 of 6
Ayushmann Khurrana and Vicky Kaushal - फोटो : file photo
गौरतलब है कि विकी को हाल ही में फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए बेस्ट एक्टर के नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया है। विकी के साथ ही आयुष्मान खुराना ने भी बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता था। इस खास मौके पर दोनों ही सेलेब्स को पूरे बॉलीवुड ने विश किया था।

पढ़ें:कार्तिक के बाद शर्टलेस हुए विकी कौशल, यूजर बोली- कल पेपर है, पढ़ने नहीं दोगे न तुम ?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नोरा और विकी का पोस्टर 'पछताओगे' - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं विकी के अपकमिंग प्रोजेक्टस की बात करें तो नोरा फतेही के साथ एलबम पछताओगे में नजर आएंगे। वहीं शहीद उधम सिंह की बायोपिक भी उनके खाते में है। इसके साथ ही हॉरर फिल्म 'भूत' में भी विकी नजर आएंगे।

पढें:मानेक शॉ लुक में विकी कौशल की वर्दी में निकली खामियां, रिटायर्ड आर्मी अधिकारी ने किया ये ट्वीट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें