फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस पार्टी में कुछ ऐसी थी इन 10 सितारों की हालत, लगे थे ड्रग्स के आरोप, करण के चौंकाने वाले खुलासे

Mon, 19 Aug 2019 08:54 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। ये वीडियो करण जौहर की एक पार्टी का था। जिसमें कई फिल्मी सितारे नजर आ रहे थे। वीडियो में नजर आ रहे सितारों पर आरोप लगा था कि वो सभी नशे में धुत नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर अब करण जौहर ने सफाई दी है।
विज्ञापन

2 of 6
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो करण जौहर की एक पार्टी का था जिसमें विकी कौशल, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, वरुण धवन, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, नताशा दलाल, अयान मुखर्जी, जोया अख्तर, मीरा राजपूत सहित कुछ और लोग भी नजर आ रहे हैं।

पढ़ें:21 साल बाद 'कुछ कुछ होता है' का रीमेक बना तो ये होंगे सितारे, करण जौहर ने किया खुलासा
विज्ञापन

3 of 6
शाहिद कपूर और अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में शामिल सितारों को एक तरफ जहां आम सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल कर दिया था तो वहीं दूसरी ओर शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिरसा ने इन पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया था। 
 

4 of 6
वरुण धवन, जोया अख्तर और नताशा दलाल - फोटो : सोशल मीडिया
उस वक्त तो किसी भी सितारे ने भी इस वीडियो पर किसी तरह का कोई कमेंट नहीं किया था। लेकिन अब करण जौहर ने इस पर रिएक्ट किया है। करण जौहर ने एक इंटरव्यू में कहा- अगर मेरी पार्टी में ड्रग्स होता तो मैं वीडियो क्यों शेयर करता। वीडियो में इंडस्ट्री के कामयाब लोग दिख रहे हैं जो पूरे हफ्ते हफ्ते मेहनत करने के बाद एक रात मिलकर एन्जॉय कर रहे हैं।

पढ़ें:क्या करण जौहर की पार्टी में नशे में धुत थे ये सेलिब्रिटीज? वीडियो देख यूजर्स ने उठाए सवाल
विज्ञापन

5 of 6
Karan Johar - फोटो : social media
इसके बाद करण कहते हैं कि ये एक फैमिली गैदरिंग थी। यहां तक की पार्टी में मेरी मां भी मौजूद थी। ऐसे में मेरी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। वहीं  अगर अगली बार कुछ ऐसा होता है तो मैं कानून का सहारा लूंगा।

पढ़ें: ड्रग्स के आरोपों में घिरी करण की पार्टी से राखी सावंत की शादी तक, हफ्तेभर छाई रहीं ये खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विकी कौशल और मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इस वीडियो में सबसे ज्यादा ट्रोल विकी कौशल हुए थे। वहीं शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत कपूर को फैंस ने बिल्कुल ट्रोल नहीं किया था। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि वीडियो में शाहिद-मीरा एकदम नॉर्मल लग रहे हैं।

पढ़ें:क्या सच में आलिया की दोस्त को डेट कर रहे केएल राहुल, क्रिकेटर ने खुद बताई सच्चाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें