फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal: विक्की के लिए आसान नहीं था चॉल से बॉलीवुड तक का सफर, जानें इंजीनियर से कैसे बने अभिनेता

Tue, 16 May 2023 10:56 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उन्होंने इंडस्ट्री को कईं हिट फिल्म दी हैं। फिल्म उरी से दर्शकों में देशभक्ति का जोश भरने वाले विक्की ने मेहनत और लगन से आज वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसकी हर कलाकार तमन्ना रखता है। उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जो कुछ भी हासिल किया है वो सिर्फ और सिर्फ कड़ी मेहनत से ही संभव है। बहुत ही कम समय में में विक्की कौशल ने हिंदी सिनेमाजगत में अपनी एक्टिंग का ऐसा जलवा दिखाया कि हर कोई उनका फैन हो गया। मुंबई के चॉल से लेकर महंगी इमारत का सफर तय करना विक्की कौशल के लिए आसान नहीं था। आज बॉलीवुड के इस दमदार अभिनेता का जन्मदिन है। इस मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। तो चलिए शुरू करते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
विक्की कौशल - फोटो : social media
विदेश में नौकरी छोड़ एक्टिंग में बनाया करियर
16 मई 1982 को मुंबई में पैदा हुए विक्की को 'मसान' फिल्म से पहचान मिली। जिसके बाद उन्होंने 'संजू' में 'कमली' और 'उरी' में आर्मी अफसर के किरदार से दर्शकों का दिल जीता। विक्की एक्टिंग के मामले में बॉलीवुड के सुपरस्टार्स को भी कड़ी टक्कर देते हैं। एक्टर के अलावा विक्की कौशल टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियर भी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले वह विदेश में नौकरी किया करते थे। विक्की को ज्यादा दिन तक नौकरी रास नहीं आई और एक्टिंग में बढ़ती दिलचस्पी की वजह से उन्होंने कुछ दिन बाद नौकरी छोड़ दी। इसके बाद विक्की ने 'किशोर नमित कपूर' के एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया और वहीं से एक्टिंग सीखी। 
विज्ञापन

3 of 6
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
दमदार एक्टिंग से जीता दर्शकों का दिल
बचपन से ही विक्की को फिल्मों का शौक था, एक्टिंग में उनकी दिलचस्पी थी। उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अपने टैलेंट को सबके सामने रखा। विक्की को डांसिंग का भी काफी शौक है। कहा जाता है कि विक्की कौशल को 'रमन राघव 2.0' में कास्ट करने को लेकर अनुराग कश्यप असमंजस में थे। अनुराग को लगता था विक्की नकारात्मक किरदार नहीं निभा पाएंगे। हालांकि विक्की ने अनुराग को किसी तरह से ऑडिशन देने के लिए राजी किया। जिसके बाद विक्की ने फिल्म में वो अभिनय किया जिसे दर्शक आज भी याद करते हैं।

4 of 6
विक्की कौशल - फोटो : insta
कड़ी मेहनत से विक्की ने बनाई खास पहचान
अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' ने विक्की के करियर को उड़ान देने में अहम भूमिका निभाई। इस फिल्म में विक्की ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। विक्की कौशल की बतौर लीड एक्टर फिल्म 'मसान' थी। जिसमें उनका रोल भले ही छोटा था लेकिन काफी इंप्रेसिव था। वहीं, बॉलीवुड सफर की बात करें तो विक्की की पहली डेब्यू फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' थी। जिसमें उनके अभिनय ने खूब वाहवाही लुटी।

यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan: 
विज्ञापन

5 of 6
विक्की कौशल - फोटो : social media
फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' में एक्टिंग का लोहा मनवाया
आज विक्की किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' में विक्की की एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा। इस फिल्म के लिए विक्की को बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

यह भी पढ़ें: ऋतिक रोशन ने सबा आजाद के लिए मुंबई में खरीदा करोड़ों का घर? जानें क्या है इसके पीछे का सच
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मुंबई की चॉल से महंगी इमारतों तक का सफर रहा दिलचस्प
विक्की कौशल मुंबई की चॉल में भी रह चुके हैं। उस वक्त उनके पिता श्याम कौशल बॉलीवुड में बतौर एक्शन डायरेक्टर काम करते थे। विक्की कौशल कई सारी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों में 'राजी', 'संजू' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्में शामिल हैं। खास बात यह है कि 'मसान' के बाद विक्की ने कई सारी फिल्में की लेकिन यह तीन फिल्में उनके करियर में 'मील का पत्थर' साबित हुईं। उन्होंने कैटरीना कैफ को डेट किया और 9 दिसंबर 2021 में कैटरीना से शादी कर ली।

यह भी पढ़ें: मृणाल भी दिखेंगी कान के रेड कारपेट पर, बोलीं, सिनेमा के दिग्गजों से मिलने का बेहतरीन मौका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें