फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के पास नहीं थे 'मन्नत' को डिजाइन करने के लिए पैसे, फिर ऐसे डिजाइनर बन गईं गौरी

Tue, 16 May 2023 10:51 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी और अपने तीन बच्चों के साथ 'मन्नत' में रहते हैं, जो मुंबई में समुद्र के सामने एक आलीशान बंगला है। यह घर टूरिस्टों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है। वह मन्नत के बाहर तस्वीरें लेने और शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए बगंले के बाहर कई घंटे तक खड़े रहते हैं। पत्नी गौरी की नई कॉफी टेबल बुक 'माई लाइफ इन डिजाइन' के लॉन्च इवेंट में शाहरुख ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने यह संपत्ति कब खरीदी और उन्होंने कितनी मेहनत से इसे घर में बदल दिया।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान-गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार 'मन्नत' खरीदा था तो यह उनके बस की बात नहीं थी। उन्होंने कहा, 'दिल्ली से होने के कारण बंगलों में रहने की आदत थी। किसी को यह एहसास नहीं था कि मुंबई का अपना सिस्टम है, जहां अपार्टमेंट और भी महंगे हैं। हमें इसकी आदत नहीं है, इसलिए नहीं कि मैं बहुत समृद्ध था, बल्कि इसलिए कि दिल्ली में हर किसी के पास बंगला होता है।' शाहरुख ने कहा कि उनका पहला घर 'मन्नत' से ज्यादा दूर नहीं था और यह उन्हें एक निर्देशक ने उधार दिया था।

Cannes 2023: मृणाल भी दिखेंगी कान के रेड कारपेट पर, बोलीं, सिनेमा के दिग्गजों से मिलने का बेहतरीन मौका
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान, गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख ने कहा, 'हमारे पास ज्यादा पैसे नहीं थे और जैसे ही हमारे पास कुछ पैसे जमा हो गए, हमने कहा कि हम यह बंगला खरीदना चाहते हैं, लेकिन यह हमारे साधनों से परे था। हम इसे खरीदने में कामयाब रहे और फिर हमें इसे फिर से बनाना पड़ा, क्योंकि यह काफी टूटा-फूटा था और तब हमारे पास इसे ठीक करवाने के लिए पैसे नहीं थे। बेशक, हमने एक डिजाइनर को बुलाया। उन्होंने हमें बताया कि वह इस घर को कैसे डिजाइन करेंगे, लेकिन उनकी फीस उससे कहीं ज्यादा अधिक थी, जो मैं एक महीने में कमाता था।'

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने सबा आजाद के लिए मुंबई में खरीदा करोड़ों का घर? जानें क्या है इसके पीछे का सच

4 of 5
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख ने कहा कि यह साफ हो चुका था कि हम डिजाइनर की फीस नहीं चुका सकते हैं और इस तरह 'मन्नत' गौरी के लिए एक डिजाइनर के रूप में पहला प्रोजेक्ट हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि घर में उनका पसंदीदा कमरा एक लाइब्रेरी है। शाहरुख ने कहा कि मुझे अपनी लाइब्रेरी सबसे अधिक पसंद है। यह घर का वह हिस्सा है, जो मेरे ऑफिस की तरह है। इसमें कोई इलेक्ट्रॉनिक्स नहीं है। यह एक पुस्तकालय है, मुझे इसमें बैठना अच्छा लगता है। मुझे इसमें किताबें पढ़े काफी समय हो गया है, लेकिन यह बहुत ही अच्छा और स्मार्ट लगता है।

Rajpal Yadav: पत्रकार की भूमिका निभाकर उत्साहित दिखे राजपाल, बोले, फिल्म ‘कटहल’ मुझे धोखे से मिल गई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरी खान-शाहरुख खान - फोटो : social media
गौरी की किताब में 'मन्नत' की कई ऐसी तस्वीरें शामिल हैं, जो पहले कभी नहीं देखी गईं। वहीं शाहरुख ने यह भी बताया कि घर कैसा होता है। उन्होंने कहा, 'हम घर पर डिनर करते हैं। इसमें हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। हमें साथ में डिनर करना है और उस समय हम चर्चा करते हैं कि काम पर हर किसी का दिन कैसा रहा। रात के खाने पर यह चर्चा होती हैं कि यह एक संतोषजनक दिन था।

Vijay Varma: इस साल 'कान' में डेब्यू करने जा रहे हैं विजय वर्मा? एक्टर ने तस्वीर साझा कर बताई सच्चाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें