फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saindhav: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' देख मैं उनका फैन..., वेंकटेश ने साझा किया नवाजुद्दीन के साथ काम करने का अनुभव

Sat, 13 Jan 2024 10:28 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैंधव - फोटो : Social media
साउथ सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती की 'सैंधव' आज आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। प्रशंसक भी वेंकटेश दग्गुबाती के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी को उनकी पहली तेलुगु फिल्म में देखने के लिए उत्सुक थे। शुरुआती तौर पर फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों का खूब प्यार मिल रहा है। वहीं अब वेंकटेश ने नवाजुद्दीन के साथ 'सैंधव' में काम करने का अपना अनुभव साझा किया और कहा कि वे नवाजुद्दीन के साथ स्क्रीन साझा करने को लेकर रोमांचित थे।
विज्ञापन

2 of 5
वेंकटेश दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया
सैंधव में मुख्य किरदार सैको की भूमिका निभाने वाले वेंकटेश ने हाल ही में नवाजुद्दीन के साथ काम करने को लेकर अपना उत्साह साझा किया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा से नवाजुद्दीन के साथ काम करना चाहते थे और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में उन्हें देखने के बाद से वह उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं। वे 'सैंधव' में उनके साथ स्क्रीन साझा करने को लेकर रोमांचित थे। नवाजुद्दीन को उनके अभिनय कौशल के लिए बहुत प्यार मिल रहा है, जिसमें 'सरफरोश' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाएं शामिल हैं।
मनोज बाजपेयी की 'जोरम' ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, एकेडमी लाइब्रेरी में मिला खास स्थान
विज्ञापन

3 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले नवाजुद्दीन ने वेंकटेश के साथ काम करने का अनुभव साझा किया था। उन्होंने वेंकटेश की प्रशंसा करते हुए कहा था, 'उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है, उनके साथ शूटिंग करना एक अच्छा अनुभव था। वेंकटेश ने एक्शन दृश्यों में कड़ी मेहनत की है। उन्होंने यह सब बिना किसी की मदद लिए बिना किया। आप फिल्म में उनका एक बिल्कुल नया पक्ष देखेंगे। हालांकि, मेरा मानना है कि उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है। मैंने देखा कि उनमें बहुत धैर्य है। यह कुछ ऐसा है, जो मैं उनसे सीखना चाहता हूं।'
आज जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा आयरा-नूपुर का रिसेप्शन, कई मशहूर हस्तियां करेंगी शिरकत

4 of 5
सैंधव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो 'सैंधव' वेंकटेश द्वारा अभिनीत साइको के बारे में, जो मिस्टिक पास्ट वाला एक सामान्य पारिवारिक जीवन जीने वाला लड़का है, लेकिन जब उनकी बेटी गायत्री की गंभीर स्थिति का पता चलता है और इलाज में भारी मात्रा में पैसा खर्च होता है तो चीजें तब बदल जाती हैं। अपनी बेटी को बचाने के लिए साइको अपराध की दुनिया में वापस कदम रखने का फैसला करता है और नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा अभिनीत क्रूर गैंगस्टर विकास मलिक सहित अपने पुराने दुश्मनों का सामना करता है। 
सीजीआई और वीएफएक्स की ‘हनुमान’ ने खींची लंबी लकीर, जानिए कैसे पीटा इन मेगा बजट फिल्मों को
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैंधव - फोटो : Social media
'सैंधव' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें वेंकटेश और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म निहारिका एंटरटेनमेंट बैनर के तले वेंकट बयानापल्ली द्वारा निर्मित है। संतोष नारायणन द्वारा संगीत दिया गया है। वहीं कास्ट की बात करें तो फिल्म में वेंकटेश और नवाजुद्दीन के अलावा बेबी सारा, आर्य, श्रद्धा श्रीनाथ, रूहानी शर्मा, एंड्रिया जेरेमिया, जिशु सेन गुप्ता और मुकेश ऋषि भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म आज 13 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
शूटिंग पर मोहब्बत, निकाह से पहले बनी मां और अब जद्दोजहद बच्चे को ननिहाल ले जाने की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें