फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ira-Nupur Reception: आज जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा आयरा-नूपुर का रिसेप्शन, कई मशहूर हस्तियां करेंगी शिरकत

Sat, 13 Jan 2024 09:54 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आयरा खान और नूपुर शिकरे की शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां शामिल होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रिसेप्शन पार्टी मुंबई के फेमस जियो वर्ल्ड सेंटर में शाम 7 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
1 of 5
आयरा खान और नूपुर शिकरे शादी - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की बेटी आयरा खान और नूपुर शिकरे की पारंपरिक रस्मों के साथ उदयपुर में शादी हो गई है। 6 जनवरी से 10 जनवरी तक उदयपुर में पांच दिनों तक चलने वाली ये भव्य शादी खूब चर्चाओं में रही। इससे पहले जोड़े ने 3 जनवरी को मुंबई में शादी पंजीकृत कराई थी। इस भव्य शादी के बाद आज 13 जनवरी को आमिर खान एक शानदार शादी के रिसेप्शन की मेजबानी करने की तैयारी कर रहे हैं। इस भव्य कार्यक्रम में 2500 से अधिक मेहमानों के आने की उम्मीद है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयरा खान-नूपुर शिकरे - फोटो : सोशल मीडिया
आयरा खान और नूपुर शिकरे की शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां शामिल होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रिसेप्शन पार्टी मुंबई के फेमस जियो वर्ल्ड सेंटर में शाम 7 बजे से शुरू होगा। वो मुंबई के फेमस बीकेसी इलाके में है। इस ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में डेकोरेशन से लेकर मेन्यू तक, हर एक चीज बेहद ही खास होने वाली है।  

सीजीआई और वीएफएक्स की ‘हनुमान’ ने खींची लंबी लकीर, जानिए कैसे पीटा इन मेगा बजट फिल्मों को
विज्ञापन

3 of 5
आयरा खान और नूपुर शिकरे - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान ने आयरा और नूपुर की भव्य शादी के रिसेप्शन के लिए इंडस्ट्री के दिग्गजों को निमंत्रण दिया है। सितारों से सजी अतिथियों की लिस्ट में शाहरुख खान, सलमान खान, अंबानी परिवार, देओल, कपूर और भट्ट परिवार समेत कई अन्य दिग्गज शामिल हैं, जो अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगाएंगे।

4 of 5
नूपुर-आयरा - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान ने इस ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में अपने मेहमानों की मेहमाननवाजी के लिए मेनू की खास लिस्ट तैयार की है, जिसमें कुल नौ अलग-अलग राज्यों के व्यंजन शामिल हैं। ऐसा कहा जाता है कि गुजराती मेनू केंद्र स्तर पर है, जो स्वादों की एक आनंददायक श्रृंखला पेश करता है, जिसमें लखनवी और महाराष्ट्रीयन व्यंजन भी शामिल हैं। आयरा खान और नूपुर शिकरे की रिसेप्शन पार्टी के लिए नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर को खास तरीके से सजाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान, आयरा खान और रीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी विनम्रता के लिए मशहूर आमिर खान ने सभी को इसमें शामिल होने और नवविवाहित जोड़े पर अपना आशीर्वाद बरसाने का हार्दिक निमंत्रण दिया है। आमिर ने अपनी लाडली की शादी को भव्य बनाने के दिल खोलकर खर्च किया है। 
शूटिंग पर मोहब्बत, निकाह से पहले बनी मां और अब जद्दोजहद बच्चे को ननिहाल ले जाने की 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें