फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Valentine: वरुण तेज की पहली हिंदी फिल्म का पोस्टर जारी, इस तारीख को मिलेगा जबर्दस्त एक्शन का डोज

Sun, 08 Oct 2023 06:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऑपरेशन वैलेंटाइन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण तेज नवंबर में शादी करने जा रहे हैं। अभिनेता की शादी के बाद उनकी पहली रिलीज एक हाई-ऑक्टेन देशभक्तिपूर्ण फिल्म  होगी। यह फिल्म भारतीय वायु सेना की पृष्ठभूमि पर केंद्रित होगी। अभिनेता ने 91वें वायुसेना दिवस के मौके पर अपनी आगामी फिल्म 'ऑपरेशन: वैलेंटाइन' का पोस्टर जारी किया।
Lokesh Kanagaraj: प्रभास के साथ अगली फिल्म के लिए हाथ मिलाएंगे लोकेश कनगराज, 'लियो' निर्देशक ने किया खुलासा
विज्ञापन

2 of 5
वरुण तेज - फोटो : instagram/varunkonidela7
देखने में ऐसा लग रहा है कि फिल्म में दर्शकों को जबर्दस्त एक्शन सीक्वंस देखने को मिलेंगे। यह फिल्म आठ दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का पोस्टर अभिनेता अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया। तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 5
वरुण तेज-वीटी 13-मानुषी छिल्लर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यह वरुण तेज की पहली हिंदी फिल्म है, जिसमें उन्हें भारतीय वायु सेना के पायलट के रूप में पेश किया गया है। वहीं, मानुषी छिल्लर एक रडार ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी। हिंदी और तेलुगु में शूट की गई इस फिल्म मेंं बड़े पैमाने पर हाई-ऑक्टेन एक्शन देखने को मिलेगा। 

4 of 5
वरुण तेज - फोटो : instagram/varunkonidela7
पोस्टर जारी होने के बाद अब प्रशंसक फिल्म के ट्रेलर को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से शक्ति प्रताप सिंह हाड़ा भी निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। यह आमिर खान और सिद्धार्थ राज कुमार द्वारा लिखी गई है। 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस और रेनैसां पिक्चर्स के संदीप मुड्डा द्वारा निर्मित और नंदकुमार अब्बिनेनी और गॉड ब्लेस एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वरुण तेज, लावण्या त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि बीते दिन वरुण तेज ने अपनी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। इन फोटोज में अभिनेता अपनी होने वाली पत्नी लावण्या त्रिपाठी के साथ नजर आए थे। वरुण ने जहां कैजुअल शर्ट और काली जींस पहनी हुई थी। वहीं, लावण्या ने पीले रंग का चूड़ीदार सूट पहना था।
Lokesh Kanagraj: 'थलाइवर 171' को लेकर लोकेश कनगराज ने किए कई बड़े खुलासे, जानकर रह जाएंगे दंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें