फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scoop: बुसान फिल्म फेस्टिवल में स्कूप का जलवा, हंसल मेहता की सीरीज ने जीता बेस्ट एशियाई टीवी सीरीज का पुरस्कार

Sun, 08 Oct 2023 06:33 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वेब सीरीज स्कूप - फोटो : सोशल मीडिया
28वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारत का दबदबा देखने को मिला। जहां पहले ही हंसल मेहता की वेब सीरीज 'स्कूप' और करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के इस फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होने की जानकारी से दर्शक खुशी से झूम उठे थे। वहीं अब एक और खबर आ रही है, जिसने भारत को गौरवान्वित कर दिया है। दरअसल, हंसल मेहता की वेब सीरीज 'स्कूप' ने बुसान फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ एशियाई टीवी सीरीज का अवॉर्ड जीत लिया है।  इसके साथ ही करिश्मा तन्ना ने भी इस सीरीज के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।
विज्ञापन

2 of 5
स्कूप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नेटफ्लिक्स की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘स्कूप’की इन दिनों एक बार फिर हर तरफ चर्चा हो रही है। मैचबॉक्स शॉट्स प्रोडक्शन कंपनी द्वारा निर्मित और हंसल मेहता द्वारा निर्देशित यह सीरीज एक सच्ची घटना से प्रेरित है। मुंबई की चर्चित क्राइम रिपोर्टर जिगना वोरा की किताब 'बिहाइंड द बार्स इन भायखला: माय डेज इन प्रिजन' पर आधारित इस वेब सीरीज ने विदेश में भारत का मान बढ़ा दिया है। दरअसल, हंसल मेहता ने रविवार को बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 'स्कूप' के सर्वश्रेष्ठ एशियाई टीवी सीरीज जीतने की खबर साझा की है।
विज्ञापन

3 of 5
हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक्स पर हंसल मेहता ने यह खुशखबरी साझा करते हुए लिखा, 'हम जीत गए! बुसान में सर्वश्रेष्ठ एशियाई टीवी सीरीज।' हंसल ने फेस्टिवल में शामिल हुए एक विदेशी पत्रकार की पोस्ट भी शेयर की थी। साझा किए गए पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, 'हंसल मेहता द्वारा निर्देशित मुंबई क्राइम ड्रामा स्कूप ने सर्वश्रेष्ठ एशियाई टीवी सीरीज का अवॉर्ड जीता। करिश्मा तन्ना ने यह पुरस्कार स्वीकार किया। सर्वश्रेष्ठ वास्तविकता और विविधता का पुरस्कार कोरियाई श्रृंखला फिजिकल 100 और वियतनामी रियलिटी प्रतियोगिता शो लेट्स फीट वियतनाम ने जीता।'
hansal mehta

4 of 5
'स्कूप' - फोटो : सोशल मीडिया
'स्कूप' का प्रीमियर इस साल की शुरुआत में नेटफ्लिक्स पर हुआ था, और यह जिग्ना वोरा की किताब 'बिहाइंड बार्स इन बाइकुला: माई डेज इन प्रिजन' पर आधारित है। करिश्मा तन्ना ने सीरीज में जागृति पाठक की मुख्य भूमिका निभाई थी। हंसल मेहता द्वारा बनाई गई सीरीज में मोहम्मद जीशान अय्यूब, प्रोसेनजीत चटर्जी, हरमन बावेजा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। इस सीरीज को समीक्षकों समेत दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिला था।
Hina Khan: माहिरा खान के बेटे अजलान की मुरीद हुई हिना खान, तारीफ में एक्ट्रेस ने कही ये बात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्कूप - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'स्कूप' से करिश्मा तन्ना ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस सीरीज में करिश्मा ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई है, जिसमें उनकी अदाकारी सबको चौंका दिया था। अभिनेत्री पहले कई टीवी शो के अलावा फिल्मों में ग्लैमरस भूमिकाएं निभा चुकी हैं, उन्होंने सभी चीजों को पीछे छोड़कर कमाल का अभिनय किया है। करिश्मा तन्ना ने बुसान में स्कूप एट एशिया कंटेंट अवार्ड्स और ग्लोबल ओटीटी अवार्ड्स 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता
स्कूप में करिश्मा को कास्ट करने के बारे में हंसल मेहता ने कहा था, 'उनके कैरेक्टर और जागृति में कुछ सेम था। करिश्मा में एक भूख है और वह एक सक्षम अभिनेत्री हैं। वह चाहती हैं कि आपको पता चले कि वह अभिनय कर सकती हैं। मुझे खुशी है कि वह एक उत्प्रेरक बन सकती हैं और लोग उन्हें देख रहे हैं और उनकी बहुत सराहना कर रहे हैं।'
Gurdas Maan: गुरदास मान का कनाडा में होने वाला कॉन्सर्ट स्थगित, दोनों देशों के बीच चल रहा विवाद बना वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें