फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सामंथा प्रभु को भीड़ से बचाते दिखे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर खूब हो रही तारीफ

Sat, 12 Mar 2022 05:31 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
बॉलीवुड स्टार्स की फैन फॉलोइंग लोगों के सिर चढ़कर बोलती है और इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि वह सोशल मीडिया पर अक्सर वह अपने फोटोज और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। अपने पसंदीदा स्टार्स की एक झलक पाने के लिए लोग हमेशा उत्सुक रहते हैं, जिसके चलते कभी-कभी स्टार्स को परेशानी का सामना भी करना पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ हुआ। इन दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यह दोनों मीडियाकर्मियों से घिरे हुए नजर आ रहे हैं और सामंथा थोड़ी घबराई हुई नजर आ रही हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा वीडियो
इस वायरल होते वीडियो में वरुण धवन और अभिनेत्री सामंथा को निर्देशक राज निदिमोरू के साथ मुंबई के अंधेरी में एक बिल्डिंग से बाहर आते देखा गया। इन दोनों सुपरस्टार्स को देखकर वहां इन्हें फोटोग्राफर्स ने घेर लिया। इसी दौरान वरुण ने फोटोग्राफर्स से कहा, "डराओ मत, क्यों डरा रहे हो इसको?" यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 
 


 
विज्ञापन

3 of 5
वरुण धवन - फोटो : insta
फैंस को भा गया अंदाज
इस वीडियो को देखकर लोग वरुण की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। इसके साथ ही फैंस अपने पसंदीदा अभिनेता का यह अंदाज देखकर हैरान भी लग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,"वरुण कितने प्यारे हैं।" दूसरे ने लिखा,"वह बहुत जैन्टल आदमी है।" एक ने तो सामंथा के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा,"आई लव यू सामंथा।"
 
 

4 of 5
वरुण धवन , सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
सिटाडेल में साथ आएंगे नजर
जानकारी के लिए बता दें कि वरुण और सामंथा पहली बार 'एवेंजर्स' फेम 'रूसो ब्रदर्स' के साथ राज और डीके निर्देशित 'सिटाडेल' में नजर आएंगे। द फैमिली मैन 2 के बाद सामंथा दूसरी बार राज और डीके के साथ काम कर रही हैं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वरुण धवन , सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
इन फिल्मों में आएंगे नजर
सिटाडेल के अलावा सामंथा 'शाकुंतलम' और 'काथु वकुला रेंदु काधल' में नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी। वरुण अमर कौशिक की फिल्म 'भेड़िया' में नजर आएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें