बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी चमक खोते जा रहे अभिनेता वरुण धवन की बीते शुक्रवार रिलीज फिल्म ‘भेड़िया’ के पहले सप्ताहांत के कलेक्शन ने हिंदी सिनेमा में फिर से खतरे की घंटी बजा दी है। ये फिल्म न सिर्फ अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम’ के दूसरे वीकएंड कलेक्शन से भी पीछे रही, बल्कि इसका कलेक्शन खुद वरुण धवन की पहले फ्लॉप हो चुकी फिल्मों से भी कम रहा। सिर्फ वरुण धवन की फिल्मों की बात करें तो पहले वीकएंड कलेक्शन के मामले में फिल्म ‘भेड़िया’ की गिनती उनकी टॉप 10 फिल्मों में भी नहीं हो पाई है।