फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anshula Kapoor: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कर रही हैं रोहन ठक्कर को डेट? वायरल हो रही हैं दोनों की तस्वीरें

Mon, 28 Nov 2022 04:58 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर को अपना प्यार मिल गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंशुला कपूर स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर को डेट कर रही हैं। अंशुला कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर रोहन ठक्कर के साथ मालदीव में मस्ती करते हुए अपना वीडियो शेयर किया था। इतना ही नहीं उन्होंने कैप्शन में रोहन ठक्कर को अपना फेवरेट बॉय भी बताया। यही वजह है कि उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन

2 of 4
अंशुला कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एक साल से कर रहे हैं डेट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने साल की शुरुआत में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं। अंशुला के परिवार के साथ भी रोहन ठक्कर के अच्छे रिश्ते हैं। अंशुला का परिवार रोहन ठक्कर को पसंद भी करता है। रोहन और अंशुला को अक्सर एक साथ समय बिताते हुए देखा जाता है। दोनों एक साथ छुट्टियों पर भी जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Ayushmann Khurrana: शाहरुख खान के घर के बाहर फैन बनकर पहुंचे आयुष्मान खुराना, 'मन्नत' पर मांगी मन्नत
विज्ञापन

3 of 4
अर्जुन कपूर बहन अंशुला के साथ
रिलेशनशिप का नहीं करना चाहते खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब इस रिश्ते के बारे में अंशुला कपूर से पूछा जाता है तो वे इस बात से न तो इनकार करती हैं और न ही इसकी पुष्टि करती हैं। इस मामले में अंशुला कपूर चुप्पी साधे नजर आती हैं। अंशुला कपूर कहती हैं, 'मैं इस पर टिप्पणी करने या मीडिया में इस बारे में बात करने से इनकार करना चाहती हूं। मेरी इच्छा का सम्मान करें।'

यह भी पढ़ें: OTT Release: दिसंबर के पहले हफ्ते में ये फिल्में ओटीटी पर मचाएंगी धमाल, जानिए कहां और कब होंगी रिलीज?
विज्ञापन

4 of 4
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया
गोवा ट्रिप पर थे साथ
हाल ही में अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर दो दिन के लिए गोवा ट्रिप पर गए थे। अब वे वापस आ चुके हैं। इससे पहले ये दोनों लंदन ट्रिप पर भी एक साथ जा चुके हैं। हर जगह उनकी एक साथ मौजूदगी की वजह से मीडिया में उनके रिलेशनशिप पर चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, इस मुद्दे पर साफ तौर पर बात करने से दोनों ही इनकार करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें: Ajay Devgn: क्लॉस्ट्रोफोबिक हैं अजय देवगन, कपिल के शो में शेयर किया चौंकाने वाला किस्सा, बोले- डेढ़ घंटे तक...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें