फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: ‘भेड़िया’ के खराब प्रदर्शन का वरुण की ब्रांडिंग पर सीधा असर, इस नंबर पर आकर अटकी फिल्म

Tue, 06 Dec 2022 11:43 AM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
भेड़िया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिलीज के पहले हफ्ते से ही बैकफुट पर चले निर्देशक अमर कौशिक के ‘भेड़िया’ ने वरुण धवन की सोलो हीरो की ब्रांडिंग पर गहरा असर डाला है। इस फिल्म का पूरा प्रचार वरुण धवन के आभामंडल के इर्द गिर्द ही रखा गया लेकिन फिल्म की कहानी के असल मकसद का खुलासा दर्शकों के बीच देर से होने से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। करीब 80 से 85 करोड़ रुपये के मेकिंग, प्रचार और रिलीज बजट के साथ सिनेमाघरों में उतरी इस फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन इतना खराब रहा कि ये फिल्म वरुण धवन की अब तक की गई कुल 15 फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में भी शामिल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

2 of 5
भेड़िया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हॉरर यूनिवर्स का टूटता तिलिस्म
वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ को निर्माता दिनेश विजन ने अपने हॉरर यूनिवर्स की एक कड़ी के रूप में बनाने की कोशिश की। ये यूनिवर्स राज और डीके की लिखी कहानी पर बनी फिल्म ‘स्त्री’ से शुरू होता है। इसकी दूसरी कड़ी फिल्म ‘रूही’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं की और अब तीसरी कड़ी के रूप में सामने आई फिल्म ‘भेड़िया’ के भी दर्शकों के बीच धाक न जमा पाने के चलते इस यूनिवर्स का भविष्य अभी से संकट में दिखने लगा है।

यह भी पढ़ें: 54 की उम्र में अपने ट्रांसफॉर्मेशन से शेखर सुमन ने किया था सबको हैरान, आज भी हैं एकदम फिट
विज्ञापन

3 of 5
भेड़िया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले हफ्ते में ही हांफ गया ‘भेड़िया’
फिल्म ‘भेड़िया’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में केवल 42.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर बमुश्किल 50 करोड़ तक पहुंच पाई है और इसके तीसरे हफ्ते में ही दम तोड़ देने के आसार दिखने लगे हैं। वरुण धवन की अब तक की सबसे कामयाब फिल्म भी सोलो फिल्म नहीं है। शाहरुख खान और काजोल के साथ बनी फिल्म ‘दिलवाले’ उनके करियर की अब तक की सबसे कामयाब फिल्म रही है, जिसने ओपनिंग डे पर 21 करोड़ रुपये, पहले वीकएंड पर 65.09 करोड़ रुपये और पहले हफ्ते में 102.65 करोड़ रुपये कमाए थे। बॉक्स ऑफिस पर 148.72 करोड़ की कुल कमाई करने वाली फिल्म अपनी लागत को देखते हुए सुपरहिट फिल्म का तमगा पाने से भी चूक गई थी।

यह भी पढ़ें: खेसारी लाल ने लहराया भोजपुरी का परचम, बॉलीवुड को पीछे छोड़ पाया ये शानदार मकाम

4 of 5
भेड़िया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
10 साल का लेखा जोखा
मशहूर फिल्म निर्देशक डेविड धवन का बेटा होने का फायदा वरुण धवन को अपने करियर में लगातार मिलता रहा है। बड़े परदे पर उनकी लॉन्चिंग भी सितारों के बच्चों को लॉन्च करते रहने वाले निर्माता, निर्देशक करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस से हुई और उनकी पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ भी बस अपनी लागत निकालने में सफल रही फिल्मों में ही गिनी गई। 10 साल पहले 19 अक्तूबर 2012 को रिलीज हुई वरुण की इस पहली फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.48 करोड़ रुपये, पहले वीकएंड पर 30 करोड़ रुपये, पहले हफ्ते में 48 करोड़ रुपये और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 70 करोड़ रुपये कमाए थे।

यह भी पढ़ें: पानी की चमत्कारी दुनिया दिखाने के लिए पहली बार हुआ ये प्रयोग, देखिए भीमकाय कुंड की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भेड़िया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वरुण धवन की पूरी फिल्मोग्राफी
वरुण धवन की अब तक रिलीज फिल्मों का पहले हफ्ते का कारोबारी विवरण इस प्रकार है:
 
                         फिल्म       पहले हफ्ते का कलेक्शन (रुपये में)
               दिलवाले (2015)                         102.65
              जुड़वा (2017)                      98.08
              कलंक (2019)                      73.70
              बदरीनाथ की दुल्हनिया (2017)                        73.66
              एबीसीडी 2 (2015)                        71.78
              सुई धागा (2018)                      62.50
              जुग जुग जियो (2022)                       53.66
              ढिशूम (2016)                      53.34
             हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया (2014)                      53.31
             स्ट्रीट डांसर 3 डी (2020)                      52.94
             स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012)                      48.00
             भेड़िया (2022)                      42.05
             मैं तेरा हीरो (2014)                       36.48
             बदलापुर (2015)                      36.31
             अक्टूबर (2018)                          26.55
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें