फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tuesday Fitness: 54 की उम्र में अपने ट्रांसफॉर्मेशन से शेखर सुमन ने किया था सबको हैरान, आज भी हैं एकदम फिट

Tue, 06 Dec 2022 11:29 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शेखर सुमन - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। सितारों की फिटनेस को देखकर इनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। टीवी होस्ट और अभिनेता शेखर सुमन भी एक ऐसी ही सितारे हैं, जो 59 साल की उम्र में भी एकदम फिट लगते हैं। अभिनेता ने 54 साल की उम्र में अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर दिया था। अभिनेता की बॉडी देखकर हर कोई दंग रह गया था और उनकी जमकर तारीफ भी हुई थी। तो चलिए आज ट्यूसडे फिटनेस में अभिनेता की ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 4
शेखर सुमन - फोटो : सोशल मीडिया
शेखर सुमन कल यानी 7 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाने वाले हैं और आज भी वह एकदम फिट हैं। इस उम्र में भी खुद को फिट रखने के लिए शेखर सुमन कड़ी मेहनत करते हैं और अपनी डाइट पर भी पूरा ध्यान देते हैं। अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के बारे में बात की और बताया था कि उन्होंने एक दिन अचानक कैसे अपनी फिटनेस पर ध्यान देने का फैसला कर लिया।

Hetal Yadav: ‘इमली’ फेम अभिनेत्री का हुआ एक्सीडेंट, शूटिंग से घर लौटते वक्त कार को घसीटते हुए ले गया ट्रक
विज्ञापन

3 of 4
शेखर सुमन - फोटो : सोशल मीडिया
शेखर सुमन ने बताया कि उन्हें एक म्यूजिक एल्बम में ब्रूना अब्दुल्ला के साथ काम करने का मौका मिला था। दोनों की उम्र में बहुत अंतर था, तो शेखर सुमन को ब्रूना के साथ अच्छा दिखने और उनसे मैच करने की जरूरत महसूस हुई। ऐसे में एक दिन उन्होंने खुद को फिट करने की ठान ली। शेखर ने बताया था, 'एक दिन मैं बस उठ गया और मैंने कहा कि मुझे अपने सिक्स पैक एब्स, ट्राइसेप्स और बाइसेप्स चाहिए और वर्कआउट करना शुरू कर दिया। मुझे चैलेंज लेना पसंद हैं और ऐसे में मुझे देखना था कि क्या मैं खुद को फिट बनाए रख सकता हूं।'

Divya Agarwal: वरुण सूद से ब्रेकअप के बाद अपने जन्मदिन पर दिव्या ने बिजनेसमैन संग की सगाई, तस्वीरें वायरल
विज्ञापन

4 of 4
शेखर सुमन - फोटो : social media
शेखर सुमन ने बताया कि जब से उन्होंने अपनी फिटनेस जर्नी शुरू की, कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभिनेता ने वर्कआउट के साथ ही स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो की और जिम जाना शुरू किया। शेखर सुमन ने बताया कि जब उनका ट्रांस्फॉर्मेशन हुआ तो शाहरुख खान और ऋतिक रोशन ने भी उन्हें फोन करके उनकी तारीफ की थी। अभिनेता ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्होंने कई लोगों को प्रेरित किया। 

Box Office Report: 'एन एक्शन हीरो' मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल, लगातार छप्परफाड़ कमाई कर रही 'दृश्यम 2'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें