फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शर्टलेस लुक पर वरुण धवन का कमेंट सुनकर झेंप गए बॉबी देओल, बोले- 'आपके कपड़ों की तरह...'

Wed, 13 Jun 2018 03:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉबी देओल और वरुण धवन
एक्टर बॉबी देओल फिल्म 'रेस 3' से लंबे समय बाद बड़े परदे पर वापसी करने जा रहे हैं। बॉबी देओल ने फिल्म के लिए काफी मेहनत भी की है जो कि ट्रेलर में साफ नजर आ रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि सलमान खान की इस फिल्म से बॉबी देओल दर्शकों के बीच सफल वापसी करने में कामयाब रहेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
बॉबी देओल
बॉबी देओल की मेहनत की तारीफ इन दिनों बॉलीवुड स्टार्स भी कर रहे हैं। हाल ही में मुंबई में संपन्न हुई आईफा प्रेस कॉन्फ्रेंस को ही ले लीजिए। इस इवेंट में बॉबी देओल, वरुण धवन और रेखा जैसे सितारे शिरकत करने पहुंचे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
bobby deol
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वरुण धवन ने माइक संभाल लिया। माइक संभालते ही वरुण धवन ने सबसे पहले बॉबी देओल का जोरदार स्वागत किया। अपने प्रति वरुण धवन के इस प्यार को देखकर बॉबी का दिल भी गद-गद हो गया और उन्होंने वरुण का शुक्रिया अदा किया।

4 of 5
bobby deol
वरुण धवन ने बॉबी देओल की तारीफ तो की लेकिन वो उनकी टांग खिंचाई में भी पीछे नहीं रहे। दरअसल बॉबी देओल बता रहे थे कि, वो लगभग 7 साल के बाद आईफा में परफॉर्म करने जा रहे हैं लेकिन उनको किसी प्रकार की नर्वसनेस नहीं हो रही है। वो काफी कॉन्फिडेंट फील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bobby Deol
बॉबी जब यह कह ही रहे थे तभी वरुण ने उनकी बात काटी और कहा, ‘आपके कपड़ों के साथ-साथ आपकी नर्वसनेस भी आपसे दूर जा रही है।’ जाहिर है वरुण उनकी शर्टलेस परफॉर्मेंस के बारे में चुटकी ले रहे थे। बता दें 'रेस 3' 15 जून को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें