फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बंधन में बंधे वरुण धवन और नताशा दलाल, दूल्हा दुल्हन की पहली तस्वीर आई सामने

Sun, 24 Jan 2021 11:28 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन आज (24 जनवरी) को अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। वरुण और नताशा ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं, जिन्हें खुद वरुण ने शेयर किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
वरुण धवन की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा है, 'जिंदगीभर का प्यार आज ऑफिशियल हो गया।' इन तस्वीरों में वरुण और नताशा बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।


विज्ञापन

3 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल - फोटो : वीरल भयानी, इंस्टाग्राम
वरुण ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वरुण और नताशा वरमाला डालकर बैठे हुए हैं। इस तस्वीर में नताशा, वरुण की तरफ बड़े ही प्यार से देख रही हैं। तो वहीं वरुण भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों एक दूसरे का हाथ थामे फेरे ले रहे हैं।
 

4 of 5
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : instagram/varundvn
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी अलीबाग स्थित मेंशन हाउस में हुई है। इस मौके पर दोनों ही परिवारों से कुछ खास दोस्त ही उपस्थित रहे। वरुण और नताशा की शादी पूरे रीति रिवाज के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी के रूप में हुई है। जिसमें दोनों ही बेहद ही खूबसूरत और खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कोरोना वायरस को देखते हुए इस में कुछ चुनिंदा लोगों को न्यौता दिया गया था। कार्यक्रम में करण जौहर और मनीष मल्होत्रा जैसी कई मशहूर हस्तियां पहुंची थीं। वहीं बॉलीवुड जगत के कई सितारे भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। 

बात करें वरुण धवन और नताशा दलाल के बारे में तो ये दोनों बचपन से ही एक दूसरे को जानते हैं। दोनों को एक साथ पार्टीज में और फंक्शंस में भी स्पॉट किया जाता था। साल 2018 से ही इनकी शादी के कयास लगाए जा रहे थे।

पढ़ें: Bigg Boss के घर पहुंचे हर्ष लिंबाचिया और राघव जुयाल, राखी- अली की उड़ाई जमकर खिल्ली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें