वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वाणी कपूर के मुताबिक, डांस हमारी फिल्मों के साथ साथ उसमें दर्शाए जानें वाली संस्कृति और परंपराओं के लिए बहुत ही स्वाभाविक हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि मैं उस चकाचौंध भरे उद्योग का एक हिस्सा हूं, जहां गाने और डांस को एक उत्सव की तरह भव्य रूप में मनाया जाता है और मैं इस बात की लिए भी आभारी हूं कि मेरे खाते में अब तक के कुछ सबसे बड़े डांस हिट आए हैं। ‘वॉर’ के ‘घुंघरू’, ‘नशे सी चढ़ गई’ या ‘बेफिक्रे’ के ‘उड़े दिल बेफिक्रे’ जैसे ब्लॉकबस्टर गाने आज भी मुझे बहुत खुशी देते हैं।"