फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC:'ऑडियंस एक्टर से ज्यादा कैरेक्टर से अटैच होती है', शैलेश लोढ़ा के रिप्लेसमेंट पर सुनैना फौजदार की दो टूक

Fri, 28 Apr 2023 05:28 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनैना फौजदार - फोटो : Instagram

छोटे पर्दे का लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इतने सारे नए शोज आने के बाद भी आज भी दर्शकों को इस शो के लिए प्यार कम नहीं हुआ है। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसमें नजर आने वाले हर किरदार की अलग फैन फॉलोइंग है। पिछले साल इस शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने भी मेकर्स के साथ हुई तनातनी के कारण शो को अलविदा कह दिया था। पिछले ही महीने से दोनों के बीच विवाद चल रहा था और अब यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। अब अंजलि मेहता बनी सुनैना फौजदार ने रिप्लेसमेंट को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
सुनैना फौजदार - फोटो : सोशल मीडिया

 गौरतलब है कि 14 साल तक तारक मेहता से जुड़े रहने के बाद शैलेश ने एक दिन अचानक शो छोड़ दिया था, जिसके बाद फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। शो छोड़ने के बाद असित मोदी और शैलेश लोढ़ा के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर अक्सर जुबानी जंग देखने को मिलती रहती है। फिलहाल, इस बारे में तो शैलेश लोढ़ा ने आधिकारिक रूप से अभी तक कुछ नहीं कहा है, लेकिन अब शो की अन्य किरदार सुनैना ने शो में अपने अनुभव को शेयर किया है।

Bad Boy Leak: नमोशी की डेब्यू फिल्म 'बैड बॉय' रिलीज के साथ हुई पाइरेसी का शिकार, इन साइट्स पर एचडी में उपलब्ध

विज्ञापन

3 of 5
सुनैना फौजदार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पहले इस शो में अंजली मेहता का किरदार  नेहा मेहता निभाती थीं, लेकिन आगे चलकर उन्हें अपने किरदार से रिप्लेस होना पड़ा था और उनकी जगह सुनैना  फौजदार आई थीं। अब काफी समय के बाद अभिनेत्री ने  रिप्लेसमेंट को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कहा है। 

Anupam Kher: 7 कैटेगरी में नॉमिनेट होने के बाद 'द कश्मीर फाइल्स' को नहीं मिला अवॉर्ड, अनुपम खेर ने किया रिएक्ट

4 of 5
सुनैना फौजदार - फोटो : Instagram

सुनैना ने कहा, 'मुझे लगता है कि एक्ट्रेस हमेशा की तरह अपने एफर्ट्स लगाते हैं ताकि व्यूवर्स को मजेदार कंटेंट देखने को मिले। मेरे लिए तारक मेहता बाकी शोज जैसा ही है। मैं अपने काम पर ठीक वैसे ही एफर्ट्स डालती हूं जैसे कि बाकियों में करती हूं। ऑडियंस ने मुझे भी कैरेक्टर में काफी समय के बाद एक्सेप्ट किया है।'

Sanjay Leela Bhansali: गंगूबाई काठियावाड़ी को 10 फिल्मफेयर मिलने पर भंसाली ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा मेहता और सुनैना फौजदार - फोटो : तारक मेहता का उल्टा चश्मा

अभिनेत्री ने आगे कहा, मुझे लगता है कि ऑडियंस एक्टर से ज्यादा कैरेक्टर से अटैच हो जाती है तो ऐसे में अगर आप अपने काम के साथ वफादारी करते हो तो ऑडियंस आपको जरूर एक्सेप्ट करेगी।' आगे अभिनेत्री से जब शैलेश लोढ़ा के बारे में पूछा गया तो वह बात करने से बचीं और कहा,  'मुझे इस बारे में असल तथ्य पता नहीं है। ऐसे में मैं कोई भी कमेंट नहीं कर सकती।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें