फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणी कपूर: इतनी संपत्ति की मालकिन हैं 'वॉर' गर्ल वाणी, फिल्मों के अलावा यहां से करती हैं जबरदस्त कमाई

Mon, 23 Aug 2021 03:21 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वाणी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी खामोश अदाओं से लोगों के दिलों पर राज करने वाली वाणी कपूर आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। वाणी ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से वाणी कपूर ने टूरिज्म की पढ़ाई की है। उन्होंने ओबरॉय होटल्स और रिसॉर्ट में इंटर्नशिप भी की है। हालांकि वाणी का सपना था कि वो बॉलीवुड अभिनेत्री बने इसके चलते उन्होंने मनोरंजन जगत में कदम रखा। वाणी सबसे पहले टीवी शो स्पेशल 10 में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने यश राज फिल्मस के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रेक्ट साइन किया था।

बेफिक्रे बन दिलों में छा गईं वाणी

इसके बाद शुद्ध देसी रोमांस से वाणी ने बड़े पर्दे पर कदम रखा। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और परीणीति चोपड़ा भी नजर आए थे। इस फिल्म के लिए वाणी को बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। वाणी ना सिर्फ एक अच्छी अभिनेत्री हैं बल्कि अपने शानदार डांस मूव्स के लिए भी वो जानी जाती हैं। तो चलिए आज उनके जन्मदिन  के मौके पर आपको बताते हैं वाणी की कुल संपत्ति और उनके करियर के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
वाणी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वाणी कपूर अभी बॉलीवुड में धीरे-धीरे सफलता हासिल कर रही हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो वो 9 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। वाणी फिल्मों के साथ साथ ब्रांड एंडोर्समेंट से भी जमकर कमाई करती हैं। वाणी का एक 'के' मेकअप ब्रांड भी है साथ ही वो कई स्टेज शो में भी हिस्सा लेती हैं जिसके चलते वो लाखों-करोड़ो की कमाई करती हैं।



विज्ञापन

3 of 5
वाणी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
वाणी का एक घर दिल्ली में जहां साथ ही उन्होंने एक और शानदार घर खरीदा है। साथ ही और भी कई देशों में वाणी रियल स्टेट प्रॉपर्टीज की मालकिन हैं। वाणी को अच्छी गाड़ियों का भी शौक है। हालांकि वाणी बहुत ज्यादा अपनी चीजों को सोशल मीडिया पर साझा नहीं करती हैं।

4 of 5
वाणी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वाणी को शुद्ध देसी रोमांस में पसंद किया गया था लेकिन लोगों ने उन पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसके बाद वाणी रणवीर सिंह संग 'बेफ्रिके' में नजर आई थीं। ये फिल्म पर्दे पर खास नहीं चली लेकिन अपने बोल्ड अवतार से वाणी ने सबके होश उड़ा दिए थे। इसके बाद वाणी फिल्म 'वॉर' का भी हिस्सा बनी थीं जिसमें उनका काम लोगों को बहुत पसंद आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाणी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वाणी हाल ही में फिल्म 'बेलबॉटम' में नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय की पत्नी का किरदार निभाया है। इस रोल में वाणी को काफी पसंद किया गया। वाणी का कहना है कि भले ही फिल्म में उनका रोल छोटा है लेकिन अहम है। इस फिल्म के बाद वाणी रणबीर कपूर संग 'शमशेरा' में नजर आने वाली हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें