फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से अपने करियर की शुरुआत करने वाली वाणी कपूर के खाते में बहुत ज्यादा फिल्में तो नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद भी वो बॉलीवुड में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब हुई हैं। वाणी बॉलीवुड के साथ तमिल भाषा में फिल्म कर चुकी हैं। वाणी का जन्म 23 अगस्त, 1988 को दिल्ली में हुआ। आज वाणी कपूर का जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनसे जुड़ी कुछ अनकही बातें।