लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर रातोंरात स्टार बनने वाली रानू मंडल के दिन अब बदल चुके हैं। मेकओवर के बाद अब उनके पास बड़े-बड़े ऑफर्स की लाइन लग गई है। हिमेश रेशमिया ने अपनी नई फिल्म में रानू को गाना ऑफर किया है। इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आगे देखिए वीडियो...
विज्ञापन
2 of 5
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya
- फोटो : Social Media
हिमेश रेशमिया ने अपनी अपकमिंग फिल्म में रानू मंडल को गाने का ये मौका दिया है। उनकी नई फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर आ रही है। इसी में रानू मंडल ने तेरी मेरी कहानी नाम का गाया है।
विज्ञापन
3 of 5
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya
- फोटो : Social Media
रानू का रिकॉर्डिंग करते समय का भी वीडियो हिमेश रेशमिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें रानू मंडल हिमेश रेशमिया के साथ स्टूडियो में खड़ी सॉन्ग रिकॉर्ड करती दिख रही हैं। देखिए वीडियो...
4 of 5
Ranu Mondal
- फोटो : file photo
रानू जल्द ही रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर नाम के शो में नजर आने वाली हैं। इसमें वो हिमेश और जजेस के साथ शो में भाग ले रहे बच्चों से भी मुलाकात करेंगी और अपनी कला का जौहर भी दिखाएंगी।
हिमेश ने कहा कि सलमान भाई के पिता सलीम अंकल ने एक बार मुझे सलाह दी थी कि जब भी तुम लाइफ में किसी टैलेंटेड इंसान से टकराओ तो उसे कभी जाने मत दो। उन्होंने मुझे ये भी कहा था कि उस इंसान को अपने टैलेंट के बलबूते आगे बढ़ने में मदद करो।