यूटी 69 ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राज कुंद्रा ने कहा, 'पहले मैं इस फिल्म में अभिनय नहीं करना चाह रहा था। लेकिन इस फिल्म में कोई एक्टर काम करने के लिए राजी नहीं हुआ तो मेरे फिल्म के निर्देशक शाहनवाज अली ने ही सुझाव दिया कि मैं फिल्म में खुद एक्टिंग करूं। जब मैंने शिल्पा को यह बात बताई, तो पहले उन्हें मेरा डिसीजन सही लगा,लेकिन जब उन्होंने फिल्म देखी तो मेरा किरदार उन्हें अच्छा लगा। जेल में रहकर मैं मेथड एक्टर बन गया था, बाकी जो कमी कसर थी उसको शाहनवाज अली ने पूरा किया। वैसे फिल्म के लिए मैंने कुछ दिनों की एक्टिंग क्लास भी ली।'