फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urmila Mohsin A Love Story: मोहसिन की बेगम बनने के बाद भी उर्मिला रहीं हिंदू, जन्मदिन पर पढ़िए रोचक लव स्टोरी

Sun, 04 Feb 2024 07:04 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

उर्मिला मातोंडकर ने अपने से 10 साल छोटे बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी करके सबको चौंका दिया था। आइए अभिनेत्री के जन्मदिन के अवसर पर इस रोचक लव स्टोरी पर गौर फरमा लेते हैं-
विज्ञापन
1 of 5
मोहसिन अख्तर मीर-उर्मिला मातोंडकर लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारतीय सिनेमा की 'रंगीला गर्ल'  उर्मिला मातोंडकर आज अपना  अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। 4 फरवरी 1974 को मुंबई में जन्मी उर्मिला मातोंडकर ने अपने फिल्मी करियर में 'रंगीला', 'सत्या', 'जुदाई', 'कौन', 'एक हसीना थी' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग जगह बनाई। अपने करियर के सबसे चमकदार दिनों में उनका नाम फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा से खूब जोड़ा गया। लेकिन, उनकी प्रेम कहानी मुकमम्मल हुई कश्मीर के एक नौजवान के साथ। अपने से 10 साल छोटे बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी करके उर्मिला ने तब सबको चौंका दिया था। चलिए आपको बताते हैं उर्मिला और मोहसिन की ये प्रेमकथा..
विज्ञापन

2 of 5
मोहसिन अख्तर मीर-उर्मिला मातोंडकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नहीं है। दोनों के उम्र में 10 साल का फासला है।  मोहसिन अख्तर मीर कश्मीर के रहने वाले हैं। उर्मिला मातोंडकर की मोहसिन अख्तर मीर से मुलाकात तब हुई, जब वह करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे थे और मुंबई में मॉडलिंग कर रहे थे। मोहसिन अख्तर मीर ने ही उर्मिला मातोंडकर को प्रपोज किया था और बावजूद इसके कि दोनों के धर्म अलग थे, दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। 

Aamir Khan Video: संदीप रेड्डी वांगा की आलोचना पर आमिर खान का वीडियो वायरल, माफी मांगते दिखे अभिनेता
विज्ञापन

3 of 5
उर्मिला मातोंडकर-मोहसिन अख्तर मीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मोहसिन अख्तर मीर पेशे से बिजनेसमैन, एक्टर और मॉडल हैं। साल 2007 के दौरान वह मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में दूसरे रनर अप रहे थे। मोहसिन जोया अख्तर की फिल्म 'लक बाय चांस' में भी काम कर चुके हैं। इसके बाद वह 'इट इज मैन्स वर्ल्ड' में लीड रोल में नजर आए थे।  कई म्यूजिक वीडियो और विज्ञापन फिल्मों में भी काम कर चुके मोहसिन फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के काफी करीबी हैं और बताते हैं कि मनीष ने ही दोनों को मिलाने में खास भूमिका निभाई।

Sridevi: श्रीदेवी के निधन पर हुई जालसाजी, सीबीआई ने प्राइवेट जासूस के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र

4 of 5
मोहसिन अख्तर मीर-उर्मिला मातोंडकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बताते हैं कि उर्मिला और मोहसिन अख्तर मीर की पहली मुलाकात साल 2014 में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भतीजी रिद्धि मल्होत्रा की शादी में हुई। पहली ही नजर में मोहसिन अख्तर मीर पूरी तरह से उर्मिला मातोंडकर पर मोहित हो गए थे और शादी करने का मन बना लिया। मोहसिन अख्तर मीर ने उर्मिला मातोंडकर  के सामने जब शादी का प्रस्ताव रखा तो पहले उर्मिला मातोंडकर उनके इस प्रस्ताव को स्वीकार करने में हिचक रही थी। लेकिन मोहसिन अख्तर मीर ने हार नहीं मानी, एक साल तक दोनों मिलते रहे। मोहसिन ने उम्मीद नहीं हारी और फिल्मी स्टाइल में उर्मिला को रिझाते रहे। एक दिन उर्मिला को मोहसिन के प्यार के सामने झुकना ही पड़ा। 

Anushka Sharma: पहली प्रेग्नेंसी के दौरान डॉक्टर ने अनुष्का शर्मा को बताई थी ये जरूरी बात, तोड़ा था यह मिथक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहसिन अख्तर मीर-उर्मिला मातोंडकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उर्मिला मातोंडकर ने मोहसिन अख्तर से 3 मार्च 2016 को शादी की। शादी में सिर्फ कुछ खास दोस्तों और परिवार के लोग ही शामिल हुए क्योंकि मोहसिन अख्तर मीर इस शादी को बहुत ही साधारण तरीके से करना चाह रहे थे। इस शादी के बाद ऐसी अफवाह थी कि उर्मिला मातोंडकर ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है। लेकिन उर्मिला मातोंडकर ने इन अफवाहों से साफ इनकार करते कहा कि वह अब भी हिंदू हैं और आगे भी रहेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें