फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल की पहली 100 करोड़ी देने जा रहे विक्की कौशल, 9वें दिन 'उरी' का कलेक्शन रहा इतना

Sun, 20 Jan 2019 11:55 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vicky Kaushal - फोटो : social media
साल की पहली हिट देने वाले विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike) की सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं। पहले हफ्ते शानदार प्रदर्शन करने वाली उरी अपने दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। आश्चर्यजनक रूप से फिल्म रिलीज के पहले शुक्रवार की अपेक्षा दूसरे शुक्रवार ज्यादा अच्छा बिजनेस किया।
विज्ञापन

2 of 5
vicky kaushal - फोटो : instagram
उरी का प्रदर्शन जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर जारी है अनुमान लगाया जा रहा है फिल्म इस हफ्ते 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म के कलेक्शन पर नजर डालें तो उरी ने रिलीज के 5वें दिन 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था वहीं आठवें दिन ये आंकड़ा 75 करोड़ पहुंच गया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
vicky kaushal - फोटो : instagram
वीकेंड पर फिल्म को फायदा मिल सकता है और 9वें दिन इसका कलेक्शन 13 करोड़ से ज्यादा रहा। सुबह के शो में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं देश के कई हिस्सों में ओपनिंग डे की अपेक्षा फिल्म अब ज्यादा बेहतर बिजनेस कर रही है। 


 

4 of 5
The Accidental Prime Minister - फोटो : instagram
25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को करीब 800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। सितंबर 2016 को आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया था। वहीं उरी के साथ ही रिलीज हुई अनुपम खेर (Anupam Kher) की द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर (The Accidental Prime Minister) का बुरा हाल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
the accidental prime minister - फोटो : twitter
30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 16-17 करोड़ ही जुटाने में कामयाब रही। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की किताब पर आधारित इस फिल्म में अनुपम खेर और अक्षय खन्ना की मुख्य भूमिका है। विजय रत्नाकर गुट्टे ने इस फिल्म से बतौर निर्देशक डेब्यू किया है लेकिन वो प्रभावित करने में नाकाम रहे। वहीं इस शुक्रवार इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की वॉय चीट इंडिया (Why Cheat India) भी रिलीज हुई। पहले दिन फिल्म की धीमी शुरुआत रही ऐसे में उरी पर कोई खतरा मंडराता नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें