फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोल्ड सीन के लिए मना करने पर निर्माता ने भेज दिए थे गुंडे

Sun, 09 Oct 2022 05:55 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर ही अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने फैशन सेंस को लेकर कभी उर्फी जावेद की तारीफ होती है, तो कभी वह ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। हालांकि उर्फी अपने बातें बेबाकी से सबके सामने रखती हैं, जिसकी वजह से कई लोग उन्हें पसंद भी करते हैं। 2016 में टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली उर्फी को बिग बॉस ओटीटी से लोकप्रियता मिली है। वहीं, अब उर्फी ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बात कर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उर्फी जावेद ने बताया कि उन्होंने बचपन से ही बोल्ड कपड़े पहनने के बारे में सोच लिया था। उर्फी ने कहा,'मैंने बचपन में ही तय कर लिया था कि मुझे बोल्ड कपड़े पहनने हैं और मैं ऐसा ही कर रही हूं। मैं कुछ ऐसा पहनना चाहती हूं जो सबसे अलग हो। मैं बोल्ड हूं और ये मेरे कपड़ों में भी यह दिखना चाहिए। लोग अपने व्यक्तित्व के अनुसार तैयार होते हैं। आप कार्डी बी से साड़ी पहनने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं।'

Urfi Javed Net Worth: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं उर्फी जावेद, एक महीने में कमा लेती हैं मोटी रकम
विज्ञापन

3 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा उर्फी ने अपनी छोटे पर्दे के शुरुआती दिनों को लेकर भी चौंकाने वाले खुलासे किए। उर्फी ने कहा, 'मुंबई में मेरी जर्नी बहुत मुश्किल थी। मुंबई में कितनी समस्याएं सहनी पड़ी ये मुझे पता है। लेकिन बिना मुश्किलों के सफलता का आनंद लेने में भी मजा नहीं आता। मेरी संघर्षों वाली जिंदगी रही है। बहुत लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश भी करते हैं।' उन्होंने कहा, 'मैं एक पौराणिक शो का हिस्सा थी, जिसके लिए मैं सुबह 5.30 बजे नायगांव के सेट पर पहुंची। वहां मैं 6-7 घंटे तक अपने कमरे में रही। जब वहां कोई नहीं आया तो मैंने पूछा कि क्या हुआ, तो किसी ने उन्हें बताया कि उन्हें हटा दिया गया है। मुझे लगता है कि शायद उन्होंने मेरा इंस्टाग्राम देखा और सोचा कि मैं उस शो का हिस्सा बनने लायक नहीं हूं।'

PS-2: ‘पीएस-1’ की सफलता के बाद ‘पीएस-2’ को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

4 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही उर्फी ने एक किस्सा साझा किया जब उन्हें एक वेब शो ऑफर हुआ था। उर्फी ने कहा, 'मुझे नहीं बताया गया था कि वेब सीरीज में बोल्ड सीन्स हैं। जब मैं सेट पर पहुंची तो निर्माता मुझे यह कह कर बोल्ड सीन देने को मजबूर कर रहे थे कि मैंने शो कॉन्ट्रैक्ट किया है। वे जानते थे कि मेरे आगे पीछे कोई नहीं है। आखिरकार मैंने वो वेब सीरीज नहीं की। इसके बाद मैंने काफी कुछ झेला। चौथे दिन जब मैं सेट पर नहीं गई तो मेरे घर गुंडे भेजे गए। मेरे रूममेट ने मुझे बताया कि कुछ लोग मुझे ढूंढ रहे हैं। मैं डर गई थी, लेकिन डर से जीना थोड़ी छोड़ देंगे। डर का सामना करना होगा।'

Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का क्या रिश्ता है? एक्ट्रेस बोलीं- वह मेरे साथ हमेशा हैं

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड पारस कलनावत को लेकर भी बात की और बताया कि दोनों एक-दूसरे के साथ सामान्य से रहते हैं। उर्फी ने कहा, 'हम दोनों दुश्मन नहीं हैं। हमने एक साथ अपनी जर्नी शुरू की है और मुश्किल समय भी देखा है। हम ऑटो में खजूर खाते थे। खजूर हमारी चाय होती थी।' वहीं, उर्फी ने कहा कि वह फिलहाल सिंगल हैं और नहीं चाहती कि जिस तरह की ट्रोलिंग का सामना वह करती हैं उनका पार्टनर भी करे। उनका कहना है कि हर कोई ट्रोलिंग से सहज नहीं होता। 

Amitabh Bachchan: जब जया पर निकला था अमिताभ बच्चन का गुस्सा, इतनी सी बात को बना बैठे थे मुद्दा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें