फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

102 साल की इस अभिनेत्री ने किया था कपूर खानदान की चार पीढ़ियों के साथ काम, अस्थियों को फ्लश करने की जताई थी इच्छा

Fri, 10 Jul 2020 03:25 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जोहरा सहगल - फोटो : Social Media
पृथ्वीराज कपूर से लेकर उनके परिवार की चौथी पीढ़ी रणबीर कपूर तक के साथ अदाकारी के जलवे बिखेरने वालीं अभिनेत्री जोहरा सहगल की आज पुण्यतिथि है। उनका जन्म सहारनपुर में ढोली खाल के पास मोहल्ला दाऊद सराय में 27 अप्रैल 1912 को पठान मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके बचपन का नाम साहेबजादी जोहरा बेगम मुमताज उल्ला खान था। उनके पिता मुमताज उल्ला खान और नातिका उल्ला खान उतर प्रदेश के रामपुर निवासी थे।
विज्ञापन

2 of 6
जोहरा सहगल और रणबीर कपूर - फोटो : Social Media
सात बच्चों में तीसरे नंबर की जोहरा बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा वाली थीं, लेकिन अपनी रुचि के अनुसार नृत्य और रंगमंच में 14 साल तक सक्रिय रहने के बाद उनकी जवानी से लेकर बुढ़ापे तक का सफर फिल्मी दुनिया के नाम रहा। वह अकेली ऐसी शख्स रहीं, जिन्होंने पृथ्वीराज कपूर, पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर नए जमाने के अभिनेता रणबीर कपूर तक के साथ अभिनय कर छाप छोड़ी।
विज्ञापन

3 of 6
जोहरा सहगल - फोटो : सोशल मीडिया
जोहरा ने अपनी पढा़ई क्वीन मैरी कॉलेज से पूरी की और उनके लिए कॉलेज में पर्दा रखना अनिवार्य था। जर्मनी के मैरी विगमैन बैले स्कूल में एडमीशन पाने वाली वह पहली भारतीय महिला बनीं। तीन साल तक यहां जोहरा ने नए जमाने का डांस सीखा। एक कार्यक्रम के दौरान जोहरा की मुलाकात भारत के मशहूर नर्तक उदय शंकर से हुई। विदेश में इतनी खूबसूरत भारतीय युवती की पारंपरिक नृत्य में दिलचस्पी देख उदय शंकर बहुत खुश हुए और बोले कि वतन पहुंचते ही वह उनके लिए काम देखेंगे।

4 of 6
जोहरा सहगल - फोटो : Social Media
जोहरा सहगल ने साल 1945 में 400 रुपये महीने की सेलरी पर पृथ्वी थिएटर ज्वाइन किया और अगले 14 साल पूरे हिंदुस्तान का शहर शहर छान मारा। पृथ्वी थिएटर के अलावा जोहरा इप्टा की भी सक्रिय सदस्य रहीं। इप्टा ने जब ख्वाजा अहमद अब्बास के निर्देशन में अपनी पहली फिल्म बनाई, धरती के लाल तो वह इसकी भी हीरोइन बनीं। इप्टा की वजह से ही जोहरा को चेतन आनंद की नीचा नगर में भी काम मिला। कान्स फिल्म फेस्टिवल का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार पाल्मे डी ओर जीतने वाली ये पहली भारतीय फिल्म है।
विज्ञापन

5 of 6
जोहरा सहगल और अमिताभ बच्चन
फिल्मों में जोहरा सहगल को पहला मौका 1982 में जेम्स आइवरी की फिल्म में मिला। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा कई ब्रिटिश फिल्मों और टीवी शोज में काम किया। पाकिस्तान में एन इवनिंग विद जोहरा शो सुपरहिट रहा।हम दिल दे चुके सनम, वीर जारा, सांवरिया और चीनी कम में उनकी खूबसूरती ने लोगों को अपना खूब दीवाना बनाया। संयुक्त राष्ट्र के आबादी फंड (यूएनपीएफ) के शुरू किए लाडली अवार्ड्स में उन्हें सदी की लाडली का अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोहरा सहगल - फोटो : Social Media
जोहरा सहगल को 1998 में पद्मश्री, 2001 में कालीदास सम्मान, 2004 में संगीत नाटक अकादमी सम्मान भी मिले। संगीत नाटक अकादमी ने उन्हें लाइफ टाइव अचीवमेंट अवॉर्ड के तौर पर अपनी फेलोशिप भी दी। देश का सबसे बड़ा दूसरा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण उन्हें 2010 में मिला। 10 जुलाई 2014 को उन्हें अस्पताल में ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह 102 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं।  कहते हैं कि उन्होंने अपनी अंतिम इच्छा भी काफी मजे से बताई थी। वह कहती थीं कि मरने के बाद मुझे जलाया जाए और मेरी राख को बाद में फ्लश कर दिया जाए।

सुशांत सिंह राजपूत ही नहीं संजीव कुमार की तो 10 फिल्में निधन के बाद रिलीज हुई थीं, ये सितारे भी हैं लिस्ट में
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें