बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और इसके जरिए अपने फैंस से भी जुड़े रहते हैं। हालांकि 60, 70, 80 औऱ 90 के दशक में ना इंटरनेट था और ना ही सेलेब्स अपने फैंस से अपनी खूबसूरत यादें साझा कर पाते थे। ये ही वजह है कि इन सेलेब्स की खास तस्वीरें जल्दी दर्शकों के सामनें नहीं आ पाती थी।। हालांकि उस दौर में भी सितारों को तस्वीर क्लिक करवाने का बहुत शौक था और अब जाकर उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए दर्शकों के सामने आ रही हैं। तो चलिए आज आपको दिखाते हैं इन दिग्गज सितारों की कुछ अनदेखी तस्वीरें जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।