फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुसरत जहां ने दिया भड़काऊ भाषण, बोलीं- अगर भाजपा सत्ता में आई तो मुसलमानों की उल्टी गिनती शुरू

Sat, 16 Jan 2021 06:57 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नुसरत जहां (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
तृणमूल कांग्रेस सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां का विवादों में रहना कोई नई बात नहीं है। कभी वह कट्टरपंथियों के निशाने पर आ जाती हैं और कभी वह अपने बयानों के चलते सुर्खियां बटोरती हैं। पश्चिम बंगाल में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसलिए राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर हो रही हैं। इस बीच नुसरत जहां ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिस पर खूब हल्ला हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
टीएमसी सांसद नुसरत जहां (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
नुसरत जहां हाल ही में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के मुस्लिम बहुल इलाके देगंगा में चुनाव प्रचार करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा को कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक बता दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू- मुस्लिम के बीच दंगा कराती है।
विज्ञापन

3 of 5
नुसरत जहां - फोटो : instagram/nusratchirps
नुसरत जहां ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'आप लोग अपनी आंख खोलकर रखें, भाजपा जैसा खतरनाक वायरस घूम रहा है। यह पार्टी धर्म के बीच भेदभाव और लोगों के बीच दंगे कराती है। अगर भाजपा सत्ता में आई तो मुसलमानों की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।'

4 of 5
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
नुसरत जहां के इस बयान पर भाजपा ने नाराजगी जताई है। भाजपा आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में वैक्सीन पर सबसे  गंदी राजनीति हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमित मालवीय - फोटो : फाइल
अमित मालवीय ने ट्वीट कर लिखा है, 'पहले ममता बनर्जी कैबिनेट के मौजूदा मंत्री सिद्धिकुला चौधरी ने वैक्सीन ले जा रहे ट्रक को रुकवा दिया। अब टीएमसी सांसद मुस्लिम बहुल इलाके देगंगा में चुनाव प्रचार करते हुए भाजपा की तुलना कोरोना से कर रही हैं। लेकिन पिशी (ममता बनर्जी) चुप हैं। क्यों? तुष्टिकरण?
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें