बॉलीवुड में काम पाने के लिए स्ट्रगलिंग एक्टर्स को कई बार बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग फिल्म में काम देने की लालच देकर इनका फायदा भी उठाते हैं, और उन स्ट्रगलिंग एक्टर्स को कास्टिंग काउच जैसी चीजों से गुजरना पड़ता है। इसकी कई खबरें भी सामने आ चुकी हैं। ऐसे तमाम कलाकार हैं जो एक बार फिल्म में दिखने के बाद गायब हो गए, उन्हें किसी ने काम ही नहीं दिया। इनमें से एक एक्टर हैं शर्लिन चोपड़ा जिन्होंने बॉलीवुड का ऐसा ही एक राज खोलकर सनसनी मचा दी थी।