कपूर परिवार
- फोटो : Social media
प्रेम नाथ के बेटे प्रेम किशन और मॉन्टी नाथ दोनों ने ही अभिनय की दुनिया में हाथ आजमाया। प्रेम किशन निर्देशन की लाइन में कामयाबी की तलाश करते रहे। मॉन्टी ने ‘हम हैं लाजवाब (1982)’, ‘तेरी कसम (1982), ‘प्रेम रोग (1982)’, ‘आवाज (1984)’, ‘राहू केतू (1978)’, ‘जीते हैं शान से (1987)’ और ‘हीर रांझा (1992)’ में की। उन्हें भी लीड रोल में शायद ही कभी देखा गया हो। वहीं, प्रेम किशन के बड़े बेटे, मॉन्टी के भतीजे और प्रेम नाथ के पोते सिद्धार्थ पी मल्होत्रा भी अभिनय की दुनिया में नजर आए। उन्होंने फिल्मों के अलावा टीवी शोज भी किए। अभिनेता प्रेम किशन की बेटी और सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की बहन आकांक्षा मल्होत्रा भी फिल्मों में एक्टिव रहीं और उन्होंने ‘ये मोहब्बत है’, ‘ऐसा क्यों होता है’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ में अभिनय करने का मौका मिला। जबकि मॉन्टी के बच्चे अधिराज मल्होत्रा और अर्जुन मल्होत्रा इस चकाचौंध भरी दुनिया से दूर हैं। तो इस तरह फिल्म इंडस्ट्री में प्रेम नाथ की पीढ़िया धीरे-धीरे भुला दी गईं।