अक्षय कुमार
- फोटो : ट्विटर- @AkshayKumar
गौरतलब है कि बॉलीवुड ड्रग्स मामले में हाल ही में अक्षय कुमार ने कहा कि, 'सुशांत के निधन के बाद से ऐसे बहुत मुद्दे सामने आए हैं जिन्होंने हमें भी उतना ही दुख दिया है, जितना आप सभी को। इन मुद्दों ने हमें अपने खुद के गिरेबान में झांकने को मजबूर किया है। हमारे इंडस्ट्री की ऐसी बहुत सी खामियों को देखने पर मजबूर किया है जिन पर ध्यान जाना बहुत जरूरी है जैसे ड्रग्स के बारे में आज कल बात हो रही है। मैं आज दिल पर हाथ रखककर झूठ कैसे बोल दूं कि ऐसा नहीं होता। जरूर होता है जैसे हर प्रोफेशन में होता होगा। लेकिन ऐसा नहीं है कि इसमें हर इंसान शामिल होता हो। ऐसा नहीं हो सकता।'